Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी स्थिरता देखने को मिल रही है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी सोमवार को 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,30,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,36,760 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव भी 1,30,250 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,760 रुपये था। यानी आज दोनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं देखा गया है। रांची में आज चांदी का भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलो है, जो कल के भाव के समान है।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने और चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। बोकारो में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,31,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,38,700 रुपये पर बिक रहा है, जबकि चांदी का भाव 2,51,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,28,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से उपलब्ध है, वहीं चांदी 2,51,950 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोना 1,27,563 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,39,160 रुपये प्रति 10 ग्राम में खरीदा जा सकता है, जबकि चांदी का भाव भी 2,51,950 रुपये प्रति किलो के हिसाब से है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) की होती है।
Aldo read : WPL 2026 : आज RCB और UPW के बीच मुकाबला… जानें DY पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

