Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»राज्य स्वास्थ्य समिति परिसर में HIV संक्रमित मरीजों का प्रदर्शन
    बिहार

    राज्य स्वास्थ्य समिति परिसर में HIV संक्रमित मरीजों का प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    HIV
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति परिसर में बुधवार को सैकड़ों HIV संक्रमित मरीजों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मरीजों ने HIV संक्रमितों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने, वर्षों से रुकी पेंशन को बहाल करने और स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

    इस प्रदर्शन में बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल सहित कई जिलों से आए HIV संक्रमित मरीज शामिल हुए। मरीजों ने राज्य स्वास्थ्य समिति कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उनका आरोप है कि सरकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर न तो समय पर पेंशन मिल रही है और न ही उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

    चार साल से बंद है पेंशन

    प्रदर्शन कर रहे मरीजों ने बताया कि उनकी पेंशन पिछले चार वर्षों से बंद है। वर्ष 2015 में पेंशन योजना दोबारा शुरू की गई थी, लेकिन उस समय भी केवल एक महीने की राशि ही दी गई। इसके बाद फिर से पेंशन बंद हो गई। मरीजों का कहना है कि 2025 में भी पिछले छह महीनों से उन्हें पेंशन नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

    इलाज और डॉक्टरों की कमी का आरोप

    HIV मरीजों ने यह भी आरोप लगाया कि कई जिलों में उनके इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी एंटी रेट्रो वायरल दवाएं भी समय पर नहीं मिल पातीं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। नियमित दवाएं न मिलने से उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है।

    सरकार से पेंशन बहाली और भेदभाव खत्म करने की मांग

    मरीजों ने कहा कि समाज में पहले से ही उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता है, वहीं सरकारी व्यवस्था की उदासीनता उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। उन्होंने मांग की कि पेंशन को जल्द बहाल किया जाए, उसकी राशि बढ़ाई जाए और लंबित भुगतान तुरंत किया जाए।

    मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    प्रदर्शन के दौरान HIV संक्रमित मरीजों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ पेंशन की नहीं, बल्कि सम्मान, इलाज और जीवन के अधिकार की है।

    सरकार ने दिया आश्वासन

    बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि राज्य सरकार HIV संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिन जिलों के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर (ARTC) में डॉक्टरों की कमी है, वहां सिविल सर्जनों के माध्यम से डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    पेंशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की नीति से जुड़ा विषय है और इस संबंध में प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि HIV मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भेदभाव की शिकायत मिलती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : रामगढ़ के गोला वन क्षेत्र में हाथियों का कहर, फसलें रौंदी, घर तोड़े

    HIV-infected patients stage a protest at the State Health Committee premises. राज्य स्वास्थ्य समिति परिसर में HIV संक्रमित मरीजों का प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ के गोला वन क्षेत्र में हाथियों का कहर, फसलें रौंदी, घर तोड़े
    Next Article सेंटेविटा के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.