Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवन रक्षक
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवन रक्षक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के छावनिया पुल के नीचे हाल ही में एक छात्र अचेत अवस्था में पाया गया। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत सूचना मिलने पर अदाणी फाउंडेशन की इमरजेंसी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। समय पर की गई यह कार्रवाई छात्र की जान बचाने में निर्णायक साबित हुई।

    अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड में पिछले चार वर्षों से निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा क्षेत्र के सुदूर गांवों के लिए जीवनरेखा का काम करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना हमेशा बड़ी चुनौती होती है, लेकिन इस पहल से यह समस्या काफी हद तक कम हुई है।

    आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में इस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से कुल 387 आपातकालीन मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा दी गई। इनमें पिछले तीन महीनों में 25 मरीजों को हजारीबाग और 3 मरीजों को रांची रेफर किया गया। इन मामलों में सांप काटने, छत से गिरने, बिजली का करंट लगने, पेड़ से गिरने, प्रसव और अन्य गंभीर आपात स्थितियां शामिल हैं।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह निःशुल्क एंबुलेंस सेवा खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। समय पर अस्पताल पहुंचने से न केवल जान बची, बल्कि इलाज का खर्च और मानसिक तनाव भी कम हुआ।

    अदाणी फाउंडेशन गोंदुलपारा खनन परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है। स्कूलों के सहयोग, युवाओं के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविरों और बुनियादी सुविधाओं के विकास के माध्यम से फाउंडेशन ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने में योगदान दे रही है।

    बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन की यह निःशुल्क एंबुलेंस सेवा अब केवल एक वाहन नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए जीवनरक्षक बन चुकी है। यह कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की एक सशक्त और मानवीय मिसाल पेश करती है।

    Also Read : लोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल

    Adani Foundation's free ambulance service proves to be a lifesaver in Barkagaon. अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवनरक्षक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकभवन का द्वार राज्य के हर नागरिक के लिए सदैव खुला है : राज्यपाल
    Next Article ग्वालियर में झारखंड का परचम, रुद्रांश शर्मा ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.