Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»भारतीय तटरक्षक बल में नाविक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 01 सितंबर 2019
    शिक्षा

    भारतीय तटरक्षक बल में नाविक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 01 सितंबर 2019

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    भारतीय तटरक्षक बल नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इन पदों के लिए बारहवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। सभी भर्तियां 10+2 एंट्री -01/2020 बैच के लिए की जाएंगी। पदों की संख्या तय नहीं की गई है। केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख एक सितंबर 2019 है। पद, योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां नीचे दी गई हैं :

    नाविक (जनरल ड्यूटी), पद : तय नहीं
    योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की हो। 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स का अध्ययन किया हो।

    • बारहवीं में मैथ्स और फिजिक्स में मिले अंकों का औसत भी 50% होना चाहिए।
      सूचना : एससी/एसटी और ओपन नेशनल चैम्पियनशिप/ इंटर स्टेट नेशनल चैम्पियनशिप में किसी भी स्पोर्ट्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंकों में पांच फीसदी की छूट प्राप्त होगी।

    न्यूनतम शारीरिक मापदंड

    • कद : 157 सेंटीमीटर।
    • सीना : सही अनुपात में हो। फुलाने पर सीने की माप मूल आकार से पांच सेंटीमीटर अधिक होनी चाहिए।
    • वजन : कद और आयु के सही अनुपात में हो।
    • दृष्टि क्षमता : एक आंख की दृष्टि क्षमता 6/6 हो और दूसरी आंख की 6/9 हो।
      टैटू : शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।

    आयु सीमा

    • न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल। आवेदक का जन्म 01 फरवरी 1998 से 31 जनवरी 2002 के बीच में होना चाहिए। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
    • अधिकतम आयु में एससी/ एसटी आवेदकों को पांच साल और ओबीसी आवेदकों को तीन साल की छूट प्राप्त होगी।

    वेतनमान : सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये का बेसिक पे मिलेगा।
    प्रोमोशन : सेवा अवधि के दौरान अधिकतम प्रधान अधिकारी की रैंक दी जाएगी। इस रैंक पर 47,600 रुपये का बेसिक पे होगा।

    चयन प्रक्रिया

    • आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई योग्यता और अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
    • इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) देना होगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। यह दोनों प्रक्रिया दो से तीन दिन तक चलेगी।
      लिखित परीक्षा का प्रारूप
    • लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी। इसमें मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 12वीं कक्षा के स्तर के होंगे।
    • इसके अलावा जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के सवाल भी प्रश्नपत्र में होंगे।

    जरूरी सूचनाएं

    • शॉर्टलिस्ट और रिजेक्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची संबंधित वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
    • शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। उन्हें सलाह दी जाती है कि ई-एडमिट कार्ड की तीन कॉपियां निकालें।
    • उस पर नीले बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाएं और निर्धारित स्थान हस्ताक्षर करें।
    • परीक्षा केंद्र का चुनाव ध्यान पूर्वक करें। बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

    परीक्षा केंद्र (राज्य के अनुसार)

    • बिहार और झारखंड के लिए : कोलकाता
    • उत्तराखंड के लिए : देहरादून
    • दिल्ली-एनसीआर के लिए : नोएडा
    • उत्तर प्रदेश के लिए : वाराणसी (मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत को छोड़कर)
    • अन्य राज्यों की सूची के लिए वेबसाइट देखें।

    फिजिकल फिटनेस टेस्ट

    • दौड़ : 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
    • उठक-बैठक : 20 -पुश-अप : 10

    प्रशिक्षण कार्यक्रम
    पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को आईएनएस चिल्का में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत फरवरी 2019 में होगी। इस प्रशिक्षण के बाद सी ट्रेनिंग और प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
    आवेदन शुल्क : इन पदों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

    यहां देखें नोटिफिकेशन

    • वेबसाइट (www.joinindiancoastguard.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर बाईं ओर ‘न्यू इवेंट’ सेक्शन में जाएं।
    • यहां फ्लैश हो रहे लिंक ADVERTISEMENT OF NAVIK (GD) – 01/2020 BATCH पर क्लिक करें। ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।

    आवेदन प्रक्रिया

    • इसके लिए वेबसाइट के होमपेज ‘ऑप्च्युर्निटीज’ लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से नया वेब पेज खुलेगा।
    • यहां दी गईं जानकारियां को पढ़ लें। फिर सबसे नीचे की ओर दिए गए जेंडर सेक्शन में ‘मेल’ पर टिक मार्क करें।
    • इसके बाद पोस्ट अप्लाइड फॉर में ‘नाविक जनरल ड्यूटी’ सिलेक्ट करें। अब ‘आई एग्री’ बटन पर क्लिक करें।
    • इस तरह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें। फॉर्म में पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ (10 से 40 केबी) और सिग्नेचर (10 से 30 केबी) स्कैन करके अपलोड करें।
    • फिर पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को जांच लें। इसके बाद उसे सब्मिट कर दें। इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और कंप्यूटर स्क्रीन पर यूनिक एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित होगा। इसे लिखकर रख लें।
    • अंत में जमा हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    महत्वपूर्ण तारीखें

    • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 01 सितंबर 2019 (शाम 5 बजे तक)
    • एडमिट डाउनलोड कर सकेंगे : 17 से 23 सितंबर के बीच
    • लिखित परीक्षा का संभावित आयोजन : सितंबर/अक्टूबर 2019 में
    #latest hindi news #Online news Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री राखी सांवत ने अपने हनीमून की नई तस्वीरें शेयर की
    Next Article सिमडेगा : भीषण सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 3 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    झारखंड

    JSSC-JPSC विवाद पर ABVP का बड़ा आंदोलन, 11 अगस्त को पुराने विधानसभा से निकलेगा मार्च

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026
    Latest Posts

    आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    August 24, 2026

    राष्ट्रीय गान गाने से इनकार… मुकेश खन्ना के बयान से गरमाई सियासत

    August 24, 2026

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026

    फांसी के तख्ते तक साथ रहे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु, लेकिन संस्कृत पढ़ने वाला राजगुरु क्रांतिकारी कैसे बना?

    August 24, 2026

    झारखंड: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस के खाने को लेकर छात्रों का बवाल, दो ने शुरू की भूख हड़ताल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.