Patna : नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की सक्षम–उड़ान योजना का पोर्टल जल्द खोला जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को सालाना 5 लाख से 20 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, योजना के लिए आवेदन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। आवेदन के दौरान खिलाड़ियों को अपने खेल, उपलब्धियों, मेडल और प्रतियोगिताओं का विवरण देना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद खेल विभाग द्वारा आवेदनों की जांच की जाएगी और पात्र खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
इस योजना का लाभ उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगा, जो ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले या तय रैंक हासिल करने वाले खिलाड़ी ही इसके लिए पात्र होंगे।
सरकार का कहना है कि इस आर्थिक मदद से खिलाड़ी बिना किसी दबाव के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं पर ध्यान दे सकेंगे। योजना की घोषणा से राज्य के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और इसे खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Also Read : 13 महीने की देरी पर हाईकोर्ट नाराज, पेसा नियमावली पर सरकार से फिर जवाब तलब
Also Read : रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश
Also Read : कफ सिरप को लेकर रांची पुलिस रेस, तुपुदाना में सैली ट्रेडर्स पर मारा छापा


