Patna : बिहार में बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही भागलपुर में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी खोली जाएगी। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी का दौरा कर अकादमी खोलने का प्रस्ताव रखा, जिसे पुलेला गोपीचंद ने स्वीकार कर लिया।
खेल मंत्री ने अकादमी परिसर में कोर्ट, जिम, खेल विज्ञान केंद्र, पुनर्वासन केंद्र और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां प्रशिक्षण ले रहे बिहार के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इस अकादमी के खुलने से बिहार के खिलाड़ियों को राज्य में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा। यह कदम बिहार में बैडमिंटन और खेलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Also Read : रांची मेट्रो की राह हुई आसान, केंद्र ने मांगा मोबिलिटी प्लान


