Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 2:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में किराया और टैक्स बढ़ाने की तैयारी, सड़कों का किया गया वर्गीकरण
    बिहार

    पटना में किराया और टैक्स बढ़ाने की तैयारी, सड़कों का किया गया वर्गीकरण

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2025Updated:December 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किराये
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में किराये पर घर या दुकान लेना अब महंगा हो सकता है। पटना नगर निगम ने शहर की सड़कों का नया वर्गीकरण किया है, जिससे जमीन की कीमत और होल्डिंग टैक्स दोनों में बढ़ोतरी होगी। नगर निगम ने 19 प्रमुख सड़कों को अपग्रेड कर प्रधान मुख्य सड़क की श्रेणी में शामिल किया है।

    नगर निगम द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार, शहर की कुल 112 सड़कों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें 43 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क और 69 सड़कों को मुख्य सड़क की कैटेगरी में रखा गया है। इस फैसले का सीधा असर जमीन के बाजार मूल्य, खरीद-बिक्री और आवासीय व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के होल्डिंग टैक्स पर पड़ेगा।

    नगर विकास एवं आवास विभाग से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों का पुनर्वर्गीकरण किया गया है। पहले शहर में 24 प्रधान मुख्य सड़कें और 88 मुख्य सड़कें थीं, लेकिन अब कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में शामिल कर दिया गया है। इनमें कंकड़बाग, किदवईपुरी, कांग्रेस मैदान, बुद्ध मार्ग, आशियाना-दीघा रोड, अशोक राजपथ और हनुमान नगर रोड शामिल हैं।

    नई व्यवस्था के तहत सड़क की चौड़ाई के आधार पर वर्गीकरण किया गया है। 40 फीट से अधिक चौड़ी सड़क को प्रधान मुख्य सड़क, 20 से 40 फीट चौड़ी सड़क को मुख्य सड़क और 20 फीट से कम चौड़ी सड़क को अन्य सड़क की श्रेणी में रखा गया है। नगर निगम अब हर पांच साल में सड़कों के वर्गीकरण की समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी करेगा।

    नगर निगम का कहना है कि यह प्रक्रिया बिहार नगरपालिका संपत्ति कर निर्धारण, संग्रहण और वसूली नियमावली, 2013 के तहत की गई है और इसके आधार पर आगे होल्डिंग टैक्स का निर्धारण किया जाएगा।

    Also Read : बढ़ती ठंड के बीच स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद नहीं होंगी क्लासें

    as a new classification of roads is implemented. Rent and taxes are set to increase in Patna पटना में किराया और टैक्स बढ़ने की तैयारी सड़कों का नया वर्गीकरण लागू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़ती ठंड के बीच स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद नहीं होगी क्लास
    Next Article राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी, तीन दिन चलेगा सांस्कृतिक उत्सव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर रेड, DIG-SP की मौजूदगी में पुलिस ने खंगाले दस्तावेज

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा

    May 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीवान में मु’ठभेड़, BJP नेता के भांजे की ह’त्या का मुख्य आरोपी सोनू यादव ढेर

    May 3, 2026
    Latest Posts

    बराकर नदी से अवैध पत्थर उत्खनन का खुलासा, विभाग ने दर्ज कराई FIR

    May 5, 2026

    थानेदारों को ‘जनता से व्यवहार’ का पाठ, 9 दिन चलेगा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम

    May 5, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सख्ती, वेतन भुगतान रुका, कर्मचारियों का री-वेरिफिकेशन शुरू

    May 5, 2026

    जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : हत्याकांड के मास्टरमाइंड को दबोचा, तीन महीने से था फरार

    May 5, 2026

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.