Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 10:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में होगा 2028 नेशनल यूथ गेम्स, पीटी उषा ने भरी मेजबानी की हामी
    ट्रेंडिंग

    बिहार में होगा 2028 नेशनल यूथ गेम्स, पीटी उषा ने भरी मेजबानी की हामी

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेशनल यूथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के खेल जगत के लिए एक के बाद एक अच्छी खबरें सामने आई हैं। राज्य को 2028 में होने वाले पहले नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी मिलने जा रही है। भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

    इसके अलावा बिहार में तलवारबाजी के लिए ओलिंपिक स्तर का ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस प्रस्ताव को समर्थन दिया है। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा रखे गए सुझाव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

    राज्य में फरवरी महीने में पहली बार स्टेट गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों और अब तक की प्रगति को लेकर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में भारतीय ओलिंपिक संघ के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बिहार में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की मांग की।

    पी.टी. उषा ने बिहार स्टेट गेम्स में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेशनल यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर आगे सभी जरूरी प्रक्रियाओं और मानकों पर चर्चा की जाएगी।

    खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस फैसले को बिहार के खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

    वहीं जनवरी में होने वाले खेल मंथन शिविर के लिए केंद्रीय खेल मंत्री ने बिहार के खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया है। इस शिविर में ओलिंपिक तैयारी और देश में खेल ढांचे को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।

    Bihar receives a major sporting boost: it has been confirmed as the host of the 2028 National Youth Games.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बढ़ी ठंड, टाटा जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए विशेष इंतजाम
    Next Article सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज… जानें क्यों

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में बड़ी वारदात: दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए चोर

    May 7, 2026
    गढ़वा

    सांसद वीडी राम की पहल रंग लाई, गढ़वा-पलामू से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन जल्द

    May 7, 2026
    झारखंड

    धनबाद-पटना इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें लेट, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

    May 7, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बड़ी वारदात: दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए चोर

    May 7, 2026

    सांसद वीडी राम की पहल रंग लाई, गढ़वा-पलामू से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन जल्द

    May 7, 2026

    धनबाद-पटना इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें लेट, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

    May 7, 2026

    खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा मरीज… इंजेक्शन के बाद मौत, रांची सदर अस्पताल में मचा बवाल

    May 7, 2026

    डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत, लापरवाही के आरोप में अस्पताल सील

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.