Ranchi : बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ रांची के इटकी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम ने दी है। शिकायत में कहा गया है कि सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचा जाना अब व्यक्तिगत मामला नहीं रहकर सार्वजनिक डोमेन का विषय बन गया है।
इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि धार्मिक परिधान के साथ सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि महिला की गरिमा, लज्जा और शारीरिक स्वायत्तता पर प्रत्यक्ष आघात करता है। मो. मुर्तजा आलम ने थाने में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Also Read : बिहार में होगा 2028 नेशनल यूथ गेम्स, पीटी उषा ने भरी मेजबानी की हामी


