Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 8:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में गैस रिसाव जांच : नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी
    झारखंड

    धनबाद में गैस रिसाव जांच : नाइट्रोजन फ्लशिंग प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गैस रिसाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया स्थित गेस्ट हाउस परिसर में गैस रिसाव की जांच के दौरान मीथेन गैस की मौजूदगी सामने आई है। एमईसीएल की वैज्ञानिक टीम ने करीब 13 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग की, जहां प्राकृतिक गैस के संकेत मिले हैं।

    फिलहाल गैस की मात्रा का सही आकलन नहीं हो सका है। वैज्ञानिक गैस के दबाव, बहाव और संरचना की जांच कर रहे हैं, ताकि रिसाव की गंभीरता को समझा जा सके और आगे की कार्रवाई तय की जा सके।

    गैस पर नियंत्रण के लिए नाइट्रोजन फ्लशिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत भूमिगत गैलरी में पाइप डालकर नाइट्रोजन प्रवाहित की जाएगी, जिससे गैस के दबाव को कम किया जा सके। यह प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में की जाएगी, क्योंकि इसमें जोखिम भी जुड़ा है।

    जांच के दौरान यह पाया गया कि आसपास के इलाकों में गैस का असर पहले की तुलना में कम हुआ है, लेकिन फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए ड्रिलिंग स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

    इस बीच कोल इंडिया के नए चेयरमैन बी. साईंराम के धनबाद दौरे को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन अलर्ट पर है। वे गैस प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा और तकनीकी उपायों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि उनके निरीक्षण के बाद नाइट्रोजन फ्लशिंग की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

    Gas leak investigation and nitrogen flushing process to begin soon in Dhanbad.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बरपाया कहर, तीन लोगों की मौ’त
    Next Article थावे दुर्गा मंदिर में चोरी : मां भवानी के सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.