Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेजस्वी यादव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें तेजस्वी यादव को ‘लापता’ बताया गया और उन पर तंज कसा गया। पोस्ट में लिखा गया, “लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल।”
लापता की तलाश!
नाम: तेजस्वी यादव
पहचान: 9वीं फेल pic.twitter.com/wNb41hnwOZ— BJP Bihar (@BJP4Bihar) December 17, 2025
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पढ़ाई में रुचि न रखने वाले छात्रों की तरह नेता बने हैं और अब बिहार की जनता ने उन्हें राजनीतिक रूप से भगा दिया है। नीरज कुमार ने मजाक में कहा कि तेजस्वी यादव खुद बिहार के लिए एक “ग्रह” बन चुके हैं।
तेजस्वी यादव पिछले महीने विधानसभा चुनाव में हार के बाद सार्वजनिक जीवन से गायब रहे। चुनाव के 20 दिन बाद, 4 दिसंबर को वे यूरोप घूमने गए, जहां उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने 3 दिन का विधानसभा सत्र भी छोड़ा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी यादव ने बटोरी थी, लेकिन चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए।
नीतीश सरकार के शपथ समारोह और विधानसभा सत्र में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी भी चर्चा में रही। सोशल मीडिया X पर उन्होंने सिर्फ औपचारिक रूप से नीतीश सरकार को बधाई दी। इस दौरान RJD में भी पार्टी और परिवार के अंदर हार की समीक्षा और नाराजगी को लेकर उथल-पुथल देखी गई।
Also Read : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: क्लब मालिकों को दिल्ली कोर्ट से 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड


