Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»कोलकाता में मेसी का खास पल, 70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन
    खेल-सिनेमा

    कोलकाता में मेसी का खास पल, 70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोलकाता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक साथ कोलकाता के सॉल्ट लेक (युवा भारती) स्टेडियम में नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने स्टेडियम का माहौल उत्साह से भर दिया। मेसी और शाहरुख ने गर्मजोशी से मुलाकात की, जिसे देखकर प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर मेसी ने वर्चुअली अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सुजीत बोस और अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद रहे।

    #WATCH | कोलकाता: अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने G.O.A.T. टूर इंडिया 2025 के पहले लेग के दौरान लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में लगी अपनी 70 फुट की मूर्ति का वर्चुअली अनावरण किया। pic.twitter.com/Spm4Y63qre

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2025

    फैंस में जबरदस्त उत्साह

    फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। वह तीन दिन के दौरे पर हैं। मेसी शनिवार तड़के करीब 2:26 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट और रास्ते में बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे, जो “मेसी-मेसी” के नारे लगाते नजर आए।

    फ्रेंडली मैच में लेंगे हिस्सा

    फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के कप्तान लियोनल मेसी शनिवार को कोलकाता में युवा भारती स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लेंगे। इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद मेसी बंगाल की संतोष ट्रॉफी टीम को सम्मानित भी करेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात सीएम ममता बनर्जी, पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से भी होने की संभावना है।

    हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का भी दौरा

    कोलकाता कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 2 बजे मेसी हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। वहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा, जिसमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। मेसी की राहुल गांधी से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। शाम को उनके सम्मान में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद के बाद मेसी मुंबई और फिर दिल्ली जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मेसी साल 2011 में भारत आए थे, जब उन्होंने कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना की कप्तानी की थी।

    Also Read : मुजफ्फरपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख की लूट

    70 फुट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन A special moment for Messi in Kolkata: the virtual unveiling of a 70-foot-tall statue. creating a special moment at the Salt Lake Stadium. Messi and Shah Rukh Khan met in Kolkata कोलकाता में मेसी और शाहरुख की मुलाकात कोलकाता में मेसी का खास पल सॉल्ट लेक स्टेडियम में दिखा खास नजारा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 17 लाख की लूट
    Next Article SBI ने घटाई होम लोन और FD दरें, EMI पर पड़ेगा असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.