Samastipur : समस्तीपुर के रमैया गांव में आरजेडी नेता अमरेश राय के घर हुई फायरिंग, रोड़ेबाजी और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद फरार था और वही गांव का निवासी है।
पुलिस ने फायरिंग का वीडियो और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की। अब मनीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है ताकि घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा सकें। इससे पहले इस मामले में तेज नारायण और उनके पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, इस साल 19 अगस्त की रात कुछ लोगों ने अमरेश राय के घर पर हमला किया, गाली-गलौज की और फायरिंग की। घर के कैंपस में खड़ी स्कॉर्पियो पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मनीष कुमार समेत 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। घटना के पीछे रंगदारी और पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। इस मामले में मारपीट समेत अन्य आरोपों के तहत 178/25 का मामला दर्ज किया गया है।
Also Read : RPF ने पकड़ा 11.5 लाख का गांजा, दो तस्कर भी धराये
Also Read : आपत्तिजनक फोटो वायरल कर डिलीट करने के एवज में मांगे पांच लाख, चढ़ा पुलिस के हत्थे


