Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा: स्वास्थ्य, शिक्षा और बालू आपूर्ति पर सत्र में हंगामा
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा: स्वास्थ्य, शिक्षा और बालू आपूर्ति पर सत्र में हंगामा

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को तीसरे दिन जारी है। सत्र में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में ट्रामा सेंटर की संख्या और संचालन की स्थिति की रिपोर्ट मंगाई गई है। कुछ सेंटर मेनपावर की कमी के कारण पूरी तरह से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। आने वाले समय में नए ट्रामा सेंटर भी खोले जाएंगे। उन्होंने खुद जाकर निरीक्षण करने का भरोसा दिया।

    धनबाद में गरीब मरीजों की परेशानी पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोला जा रहा है, जिसमें डायलिसिस मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

    बालू आपूर्ति को लेकर कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा कि पुलिस को लॉ-ऑर्डर से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या आसानी से बालू मिलेगा या ब्लैक में ही लेना पड़ेगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जवाब दिया कि सरकार पलामू में 71 घाटों से 100 सीएफटी बालू मुहैया करा रही है।

    कोडरमा विधायक नीरा यादव ने डिजिटल ठगी की शिकायत उठाई। बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में टीचर और क्लर्क नहीं होने के बावजूद छात्रों का एडमिशन शुरू कर दिया गया, जिससे भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि भवन निर्माण के बाद कॉलेज को जल्दी चालू करने का दबाव था, और जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति कर पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।

    छात्रवृत्ति की बकाया राशि पर उन्होंने कहा कि केंद्र से अब तक पैसा नहीं आया। विपक्ष ने कहा कि बच्चे छात्रवृत्ति न मिलने के कारण होटलों में काम करने को मजबूर हैं। किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) भी नहीं मिला।

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को 7721.25 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया। बजट में सबसे अधिक राशि महिला व बाल विकास विभाग के लिए 2082.25 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 1324.82 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 729.75 करोड़ और आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 526.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    सत्र के दौरान विपक्ष ने छात्रवृत्ति और MSP को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यवाही दो बार हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी।

    and sand supply issues. education Jharkhand Assembly: Session disrupted by uproar over health
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरजेडी नेता के घर फा’यरिंग का आरोपी गिरफ्तार, हथियार की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article झारखंड में 15 दिसंबर से धान की MSP पर सरकारी खरीद शुरू, 700 से अधिक केंद्र तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.