Bettiah : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य शशांक पांडेय ने बेतिया के चिउटाहा गांव में किसान जीशान जुल्फेकार के फार्म हाउस पर हमला किया। शशांक पांडेय ने फार्म हाउस की दीवारें तोड़ दी और जीशान की कनपटी पर पिस्टल सटाकर कहा कि फॉर्म हाउस उसके नाम कर दो।
किसान जीशान जुल्फेकार ने बताया कि शशांक और उसके साथियों ने तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की। इस मामले में पुलिस ने शशांक पांडेय, अविनाश मिश्रा, हरिराज मांझी और रघु मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, शशांक पांडेय राजनीति में भी सक्रिय रहा है। उसे तेजप्रताप यादव ने सिकटी विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उसकी उम्मीदवारी बाद में रद्द कर दी गई।
शशांक पांडेय को सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का भी शौक है। वह अक्सर हथियारों और अपने गुर्गों के साथ अपने खौफ की झलक सोशल मीडिया पर दिखाता रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर रही है।
Also Read : धनबाद में खतरा : राजपूत बस्ती के नीचे जमीन खोखली, 1.75 किमी क्षेत्र में गैस और पानी से परेशानी


