Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार
    देश

    इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था, दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द, DGCA ने लगाई कड़ी फटकार

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो पिछले दो दिनों से गंभीर परिचालन संकट से गुजर रही है। लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में भारी गुस्सा है और देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स-दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद-पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। केवल इन चार शहरों में ही 191 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

    DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ने मांगी ‘दिल से माफी’

    स्थिति बिगड़ने पर विमानन नियामक DGCA ने इंडिगो को कड़ी फटकार लगाई और जवाब-तलब किया। इसके बाद इंडिगो ने आधिकारिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में उसके नेटवर्क और ऑपरेशन में भारी रुकावट आई है। एयरलाइन ने ग्राहकों से ‘दिल से माफी’ मांगते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर काम कर रही है। इंडिगो ने बताया कि उसकी टीमें MOCA, DGCA, BCAS, AAI और विभिन्न एयरपोर्ट ऑपरेटर्स की मदद से देरी के असर को कम करने की कोशिश कर रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य चेक करें।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 फ्लाइटें रद्द

    दिल्ली के IGI एयरपोर्ट ने पुष्टि की कि गुरुवार को इंडिगो ने 150 फ्लाइटें रद्द कीं। इनमें 75 प्रस्थान करने वाली और 75 आने वाली उड़ानें शामिल थीं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई।

    क्यों रद्द हो रही इतनी उड़ानें? इंडिगो का जवाब

    DGCA द्वारा जांच के आदेश के बाद इंडिगो ने बताया कि –

    • कुल 1,232 उड़ानों में से 755 उड़ानें स्टाफ की कमी के कारण रद्द हुईं
    • 92 उड़ानें ATC फेलियर की वजह से
    • 258 एयरपोर्ट प्रतिबंधों के कारण
    • 127 उड़ानें अन्य कारणों से रद्द करनी पड़ीं

    DGCA ने सेवा सुधार, क्रू मेंबर्स की संख्या बढ़ाने और निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं।

    भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन पर संकट

    इंडिगो के पास 400 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं और यह रोजाना 2,300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन 90+ घरेलू और 45+ अंतरराष्ट्रीय रूटों पर सेवाएं देती है। FY25 में इंडिगो ने 118 मिलियन से अधिक यात्रियों को सेवा दी और हाल ही में स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरलाइन अवार्ड्स 2025 में ‘भारत और दक्षिण एशिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन’ का खिताब भी जीता।

    Also Read : बिहार के सभी सरकारी स्कूल मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे, राष्ट्रगान अनिवार्य

    DGCA takes strict action DGCA ने की कड़ी कार्रवाई hundreds of flights cancelled in two days Major disruption in IndiGo flights इंडिगो की उड़ानों में बड़ी अव्यवस्था दो दिनों में सैकड़ों फ्लाइटें रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे सभी सरकारी स्कूल, मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य
    Next Article शेयर बाजार : RBI की पॉलिसी से पहले बाजार में हल्की कमजोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.