Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी पर चल रही अफवाहों का सच, भाई ने बताई वास्तविक स्थिति
    खेल-सिनेमा

    स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी पर चल रही अफवाहों का सच, भाई ने बताई वास्तविक स्थिति

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्मृति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुछाल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार रूमर्स फैल रहे हैं। दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं और इस समारोह में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। लेकिन अब स्मृति मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने इन अफवाहों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी किसी शादी की तारीख की जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी पोस्टपोन है।”

    क्यों टली थी शादी?

    पलाश और स्मृति 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे। हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं, लेकिन शादी वाले दिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद शादी को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से सभी रस्मों की तस्वीरें हटा दीं, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं।

    चीटिंग के आरोप और सोशल मीडिया हलचल

    कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने पलाश मुछाल पर स्मृति को चीट करने का आरोप भी लगाया। हालांकि इन अफवाहों के बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो अपडेट कर एक “नज़र इमोजी” जोड़ा, जिसे लोग बुरी नजर से बचने का संकेत मान रहे हैं।

    पलाश पहली बार आए पब्लिकली नजर

    शादी टलने और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बाद सोमवार को पहली बार पलाश सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। वे अपने माता-पिता के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां वे काफी गंभीर नजर आए और पैपराज़ी के अभिवादन का जवाब भी नहीं दिया।

    Smriti Mandhana and Palash Muchhal's wedding rumours are being exposed by their brother. भाई ने बताई वास्तविक स्थिति स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी पर चल रही अफवाहों का सच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBHU में बवाल : छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत, कैंपस में दो घंटे तक अफरातफरी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 03 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    खेल-सिनेमा

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    June 9, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.