Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 9:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»BHU में बवाल : छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत, कैंपस में दो घंटे तक अफरातफरी
    देश

    BHU में बवाल : छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत, कैंपस में दो घंटे तक अफरातफरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BHU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बीती देर रात भारी हंगामा हो गया। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें एलडी गेस्ट हाउस के बाहर रखे 20 से ज्यादा सजावटी गमले टूट गए। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को हॉस्टलों की ओर दौड़ाया। करीब दो घंटे तक कैंपस में तनाव और अफरातफरी बनी रही।

    कैसे शुरू हुआ विवाद?

    घटना की शुरुआत तब हुई जब मुंह बांधकर कुछ छात्र एक दूसरे छात्र को घेरकर पीट रहे थे। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हवाले कर दिया। इसके बाद कई हॉस्टलों से आए छात्र सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक कई गार्ड्स को गंभीर चोटें आईं। वहीं छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन पर पहले लाठीचार्ज किया, जिससे 10 से ज्यादा छात्र घायल हो गए।

    कुलपति आवास के बाहर धरना और उसके बाद पत्थरबाजी

    लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर कुलपति आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान विवाद बढ़ गया और अचानक पत्थरबाजी होने लगी। गुस्साए छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर पहुंचकर वहां रखे गमले तोड़ दिए।

    पुलिस ने किया बल प्रयोग

    हालात नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने बल प्रयोग शुरू किया। इसके बाद कैंपस का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    शुरुआती वजह : एक छात्र का आरोप

    मामला 2 दिसंबर की शाम शुरू हुआ था, जब राजा राम मोहन रॉय हॉस्टल का एक छात्र बाइक एक्सीडेंट में घायल होने के बाद शिकायत लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंचा। छात्र का आरोप है कि उसकी बात सुनने के बजाय उसे भगा दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर राजा राम मोहन रॉय, बिरला और अन्य हॉस्टलों के छात्र एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के जवानों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद छात्रों ने पथराव किया।

     

     

     

    BHU chaos: Students clash with security personnel BHU में बवाल: छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भिड़ंत campus remains in chaos for two hours कैंपस में दो घंटे तक अफरातफरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में बड़ी कार्रवाई: कार से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
    Next Article स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी पर चल रही अफवाहों का सच, भाई ने बताई वास्तविक स्थिति

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल में सुवेंदु सरकार ने लागू किया आयुष्मान भारत, लोगों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन

    May 13, 2026
    Latest Posts

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू, रांची में प्रगणकों को मिली डिजिटल किट

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.