Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Nov, 2025 ♦ 12:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»हॉन्गकॉन्ग में भीषण आ’ग, 44 की मौ’त और 279 घायल
    विदेश

    हॉन्गकॉन्ग में भीषण आ’ग, 44 की मौ’त और 279 घायल

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉन्गकॉन्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हॉन्गकॉन्ग के एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 279 लोग घायल हैं। पिछले कई दशकों में यह हॉन्गकॉन्ग की सबसे घातक आग मानी जा रही है। घटना बुधवार को ताई पो क्षेत्र से सामने आई है।

    आठ इमारतों वाले कॉम्प्लेक्स में मचा हाहाकार

    वांग फुक कोर्ट नाम के इस कॉम्प्लेक्स में कुल आठ इमारतें, हर एक 35 मंजिला, और करीब 2,000 अपार्टमेंट थे। आग की शुरुआत इमारतों के बाहर लगी बांस की मचान से हुई, जहां मरम्मत का काम चल रहा था। तेज हवा और जलते मलबे के कारण लपटें तेजी से एक इमारत से दूसरी इमारत तक फैल गईं और कई टावर इसकी चपेट में आ गए।

    हॉन्गकॉन्ग

    लोगों को भनक तक नहीं लगी

    जब आग भड़की, तो कई लोगों को इसका पता तक नहीं चला क्योंकि मचान के कारण खिड़कियाँ बंद थीं। 40 साल से रहने वाले एक निवासी ने बताया कि कई बुजुर्ग निवासी समय पर बाहर नहीं निकल सके। बांस जलने की तेज कड़कड़ाहट दूर से सुनी जा सकती थी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

    एक दमकलकर्मी की मौत

    आग इतनी भीषण थी कि कई मंजिलों पर तापमान बहुत ज्यादा हो गया। फायरफाइटर्स वहाँ तक पहुँच भी नहीं पा रहे थे। रेस्क्यू के दौरान एक दमकलकर्मी की मौत भी हो गई। आग पर काबू पाने के लिए 200 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और 100 के करीब एम्बुलेंस तैनात की गईं।

    हॉन्गकॉन्ग

    लापता लोगों की तलाश जारी

    पुलिस यह पता करने में जुटी है कि कितने लोग अभी भी लापता हैं और कितनों को सुरक्षित बचाया गया है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर लापरवाही या गैर-इरादतन हत्या का शक है। हालांकि पुलिस ने इनके बारे में ज्यादा जानकारी उजागर नहीं की है।

    लोगों में डर का माहौल, कई इमारतें खाली कराई जा रहीं

    कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने से डर रहे हैं क्योंकि आग पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास की कई इमारतें भी खाली कराई जा रही हैं। आसपास की सड़कें बंद हैं। एक महिला ने रोते हुए कहा, “दिल टूट जाता है… बस यही चाहती हूँ कि सभी लोग सुरक्षित घर लौटें।”

    हॉन्गकॉन्ग

    सरकार ने अस्थायी शेल्टर खोले

    हॉन्गकॉन्ग सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए क्वॉन्ग फुक कम्युनिटी हॉल और तुंग चेओंग स्ट्रीट लीजर बिल्डिंग में अस्थायी शेल्टर तैयार किए हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इमारतों की बाहरी मचान पूरी तरह लपटों में घिरी हुई है।

    आग की वजह पर संशय

    आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कई स्थानीय निवासियों का मानना है कि आग सिगरेट से लगी हो सकती है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं।

    लेवल-5 चेतावनी जारी, सबसे गंभीर श्रेणी

    ताई पो में लगी आग को अब लेवल-5 घोषित किया गया है, जो हॉन्गकॉन्ग में आग की सबसे गंभीर श्रेणी है। धुएँ का घना गुबार उठते देख कई लोग भावुक हो उठे।

    Also Read : जीविका दीदियों के लिए नया मौका: पिंक बसों में मिलेगी नौकरी

    44 killed and 279 injured 44 की मौत और 279 घायल Massive fire in Hong Kong हॉन्गकॉन्ग में भीषण आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीविका दीदियों के लिए नया मौका: पिंक बसों में मिलेगी नौकरी
    Next Article 28 नवंबर को झारखंड सरकार का होगा 1 वर्ष पूरा, मोहराबादी में कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक में बदलाव

    Related Posts

    विदेश

    चीन के कुनमिंग में ट्रेन हादसा, 11 मजदूरों की मौ’त

    November 27, 2025
    विदेश

    एच-1बी वीजा वाली नौकरियों में अमेरिकी लोगों को मिलेगा मौका : व्हाइट हाउस

    November 25, 2025
    विदेश

    ट्रंप ने बताया टैरिफ की सफलता, कहा – अमेरिका अब सबसे मजबूत और अमीर

    November 23, 2025
    Latest Posts

    मलेशिया को हराने के बाद भारत आज भिड़ेगा न्यूजीलैंड से

    November 27, 2025

    SC ने दिल्ली-NCR के बढ़ते वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, 3 दिसंबर को सुनवाई

    November 27, 2025

    NPCIL में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    November 27, 2025

    बिहार सरकार ने वंचितों के लिए विशेष राशन कार्ड कैंप लगाने का ऐलान किया

    November 27, 2025

    PM मोदी करेंगे गोवा में 77 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

    November 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.