Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 1:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे
    बिहार

    बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के 72 घंटे के भीतर चुनाव आयोग ने पहली बार विस्तृत इंडेक्स कार्ड जारी किया है। इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कुल वोट और उनके वोट प्रतिशत का विवरण दिया गया है। आयोग का यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।

    हालांकि, इंडेक्स कार्ड में कई आंकड़े अधूरे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और जन अधिकार पार्टी (आईआईपी) के कुल वोट उपलब्ध नहीं हैं। इसी तरह भाकपा माले का वोट प्रतिशत तो बताया गया है, लेकिन कुल वोट नहीं दिखाए गए हैं।

    निर्दलीय उम्मीदवारों और “अन्य” श्रेणी के आंकड़े भी अधूरे हैं। इंडेक्स कार्ड में बताया गया कि निर्दलीयों को कुल 25,16,297 वोट मिले, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे। “अन्य” श्रेणी के दलों को कुल 3.90% वोट (19,57,368 वोट) मिले, लेकिन इनके नाम या विवरण नहीं दिए गए हैं।

    प्रमुख दलों को मिले वोट

    • राजद (RJD) – 23.00% (1,15,46,055 वोट)
    • भाजपा (BJP) – 20.08% (1,00,81,143 वोट)
    • जदयू (JDU) – 19.25% (96,67,118 वोट)
    • कांग्रेस – 8.71% (43,74,579 वोट)
    • निर्दलीय – 5.01% (25,16,297 वोट)
    • लोजपा-रा – 4.97% (24,97,358 वोट)
    • जनसुराज – 3.34% (16,77,583 वोट)
    • भाकपा माले – 2.84% (कुल वोट उपलब्ध नहीं)
    • एआईएमआईएम – 1.85% (9,30,504 वोट)
    • नोटा (NOTA) – 1.81% (9,10,730 वोट)
    • बसपा – 1.62% (8,13,553 वोट)
    • वीआईपी – 1.37% (6,89,484 वोट)
    • हम – 1.17% (6,87,056 वोट)
    • रालोमो – 1.06% (5,33,313 वोट)
    • अन्य – 3.90% (19,57,368 वोट)

    आंकड़ों से पता चलता है कि राजद, भाजपा और जदयू को सबसे अधिक वोट मिले। नोटा को मिले 9 लाख से अधिक वोट मतदाताओं की असंतोषजनक भावना को दर्शाते हैं।

    विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

    विशेषज्ञों का कहना है कि इंडेक्स कार्ड में छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के पूरे आंकड़े नहीं होने से चुनावी विश्लेषण अधूरा रह जाता है। कई सीटों पर छोटे दलों के वोट परिणाम बदलने में निर्णायक हो सकते हैं।

    चुनाव आयोग जल्द देगा विस्तृत रिपोर्ट

    चुनाव आयोग ने बताया कि यह केवल प्रारंभिक रिपोर्ट है। विस्तृत रिपोर्ट में हर दल को मिले कुल वोट, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों की संख्या, और जीत-हार के पूर्ण विवरण शामिल होंगे। इसके आने के बाद ही चुनाव के वास्तविक रुझान और मतदाताओं की प्राथमिकताओं की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

    Also Read : IPL 2026 : मिनी ऑक्शन से पहले पैट कमिंस बने SRH के कप्तान, सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ खुलासा

    Bihar Assembly Elections 2025: Election Commission releases preliminary index card some data still incomplete कुछ आंकड़े अभी अधूरे बिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछापेमारी करने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई घायल
    Next Article आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने, आ’त्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’

    Related Posts

    बिहार

    नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत NDA के बड़े नेता होंगे मौजूद, गांधी मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

    November 18, 2025
    बिहार

    नालंदा मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ 25 हजार का इनामी अपराधी मिथुन कुमार

    November 18, 2025
    बिहार

    बेकाबू होकर नदी में गिरा कंटेनर, फिर जो हुआ… जानें

    November 18, 2025
    Latest Posts

    युवा कार्यक्रम के तहत हजारीबाग में तिरंगा लहराता यूनिटी मार्च

    November 18, 2025

    पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया अपराधी, अवैध हथियार बरामद

    November 18, 2025

    धनबाद स्टेशन पर युवक की खतरनाक हरकत, ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही

    November 18, 2025

    नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत NDA के बड़े नेता होंगे मौजूद, गांधी मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

    November 18, 2025

    झारखंड में विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, हाईकोर्ट का आदेश लागू

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.