Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने, आ’त्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’
    देश

    आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने, आ’त्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2025Updated:November 18, 2025No Comments2 Mins Read63
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उमर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देश की राजधानी दिल्ली में हुए लाल किला बम धमाके के बाद आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में उमर अंग्रेजी में आत्मघाती हमलों को जायज ठहराते हुए इसे ‘शहादत अभियान’ बता रहा है।

    वीडियो में उमर अकेले कमरे में बैठकर बात कर रहा है और दावा कर रहा है कि आत्मघाती बम विस्फोट की अवधारणा अक्सर गलत समझी जाती है। वह कहता है कि व्यक्ति अपनी मौत को नियति मानकर खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुँच जाता है। वीडियो से उसकी कट्टरपंथी सोच स्पष्ट होती है।

    🚨 दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकी डाक्टर उमर ने बनाया था यह वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
    जरा सोचिए किस तरह एक MBBS ग्रेजुएट रेडिकलाइज होकर न सिर्फ खुद को सुसाइड बॉम्बर बना लिया बल्कि कई परिवारों को तबाह कर गया। pic.twitter.com/5r9i7IZy62

    — Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) November 18, 2025

    इस बीच, लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए बम धमाके की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। धमाके से पहले और बाद में इलाके में कुल 68 संदिग्ध मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए। जांच में यह पता चला कि इन नंबरों पर पाकिस्तान और तुर्की से कॉल आई थीं। पुलिस ने विदेशी सर्वर और प्रॉक्सी सर्वरों की मदद से इन फोन नंबरों की लोकेशन और डेटा ट्रैकिंग शुरू कर दी है।

    सूत्रों के अनुसार, उमर की कार धमाके से पहले तीन घंटे तक सुनहरी बाग पार्किंग में खड़ी थी। इसी दौरान 187 फोन उसके 30 मीटर के दायरे में सक्रिय थे। वहीं धमाके के समय और आसपास 912 फोन एक्टिव पाए गए। जांच एजेंसियां अब इस डिजिटल लोकेशन और विदेशी सर्वर कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं।

    एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीर मानते हुए देश में आतंकवाद की नई चुनौती से निपटने की तैयारी में जुटी हैं।

    आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद का आया नया वीडियो सामने आत्मघाती हमलों को बताया ‘शहादत’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025: आयोग ने जारी किया प्रारंभिक इंडेक्स कार्ड, कुछ आंकड़े अभी अधूरे
    Next Article पुल पर स्कॉर्पियो से अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.