Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में बीती देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और महिला सदस्य (मां) शामिल हैं। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 से सामने आई है।
हादसे में तीन महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी जख्मियों को तुरंत SKMCH में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि झुलसे लोग लगभग 98 फीसदी तक जल चुके हैं, उनकी हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। आग इतनी तेज थी कि उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला।
DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Also Read : झारखंड हाईकोर्ट का सिल्वर जुबली समारोह आज, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
Also Read : धुर्वा डैम में अनियंत्रित होकर गिरी गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी की मौ’त
Also Read : लाल किला धमाका: दिल्ली पुलिस ने साजिश की धाराओं में दूसरी FIR दर्ज की
Also Read : तरारी से जन सुराज पार्टी उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का हार्ट अटैक से निधन

