Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने लगे हैं। मतगणना शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद तक प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का मतदान प्रतिशत सामने नहीं आया। 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही जनसुराज पार्टी के वोटों को फिलहाल ‘अन्य दलों’ की श्रेणी में दिखाया जा रहा है।
मतगणना के शुरुआती रुझानों में NOTA को 1.87% वोट मिले। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAAP) को सबसे कम 0.32% वोट मिले।
243 सीटों के रुझानों में NDA साफ बढ़त बनाए हुए है। NDA 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन 46 सीटों पर लीड में है। JDU इस बार 75+ सीटों पर बढ़त के साथ प्रमुख बनकर उभर रही है। बीजेपी 84 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

महागठबंधन में RJD 33 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस केवल 5 सीटों पर लीड में है।
बड़े नेताओं की स्थिति में, राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ से पीछे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से आगे हैं और रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लीड में हैं।
इस बार बिहार में दो फेज में 67.10% वोटिंग हुई, जो 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 10% ज्यादा है और नया रिकॉर्ड है।
Also Read : धनबाद में विश्व मधुमेह दिवस पर रैली, लोगों को दी स्वास्थ्य जागरूकता की सीख

