Johar Live Desk : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर फैलने के बाद परिवार में गुस्सा देखने को मिला। पहले हेमा मालिनी और बेटी ने इसका विरोध किया, अब उनके बेटे सनी देओल ने अपने पिता की झूठी मौत की अफवाह फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई।
आज यानी गुरुवार को सनी देओल अपने घर के बाहर पैपराजी के सामने गुस्सा जाहिर करते दिखे। उन्होंने कहा, “आपके घर में मां-बाप हैं, आपके बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?” उनका गुस्सा साफ नजर आया, क्योंकि कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान उनके निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं, जिससे फैंस में चिंता फैल गई थी।
मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता सनी देओल अपने बंगले से बाहर निकलकर पत्रकारों से हाथ जोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। pic.twitter.com/YurtyQGFL1
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 13, 2025
धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। सनी देओल के गुस्से पर उनके फैंस ने भी समर्थन जताया। एक फैन ने लिखा, “सनी पाजी का गुस्सा तो बनता है।” दूसरे ने कहा, “किसी के बाप को जीते-जी मार देना बहुत बड़ा जुर्म है।” कई फैंस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई और सनी को सही ठहराया।

सनी देओल का यह गुस्सा और फैंस का समर्थन इस बात को दर्शाता है कि बॉलीवुड और उनके चाहने वाले अफवाहों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते।
Also Read : झारखंड हाईकोर्ट की रजत जयंती: 15 नवंबर को होगा भव्य समारोह, न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

