Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नालंदा के पीएमश्री स्कूलों में एमडीएम की तैयारी तेज, बैंक खाता बनी बाधा
    बिहार

    नालंदा के पीएमश्री स्कूलों में एमडीएम की तैयारी तेज, बैंक खाता बनी बाधा

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025Updated:November 12, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले के 25 हाईस्कूलों को केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना में शामिल किए जाने के बाद अब मध्याह्न भोजन (MDM) योजना के सफल संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत इन स्कूलों के लिए किचन डिवाइस (बर्तन) की खरीद प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

    हालांकि, विभागीय रिपोर्ट के अनुसार छह स्कूलों के बैंक खाते अभी तक नहीं खुल सके हैं, जिसकी वजह से इन विद्यालयों में फिलहाल राशि भेजने की प्रक्रिया रुकी हुई है। जिन विद्यालयों के खाते नहीं खुले हैं, उनमें – बिहारशरीफ टाउन हाईस्कूल, नेरूत हाईस्कूल, दहपर-सरगांव हाईस्कूल, बिहारशरीफ आदर्श हाईस्कूल, बेनार हाईस्कूल और गोपालबाद हाईस्कूल शामिल हैं।

    एमडीएम की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अंशु कुमारी ने बताया कि खातों को खोलने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित बैंकों में जमा कराए जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही खाते खुल जाएंगे। जिन स्कूलों के खाते पहले से सक्रिय हैं, वहां राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है और प्राचार्यों को बर्तन खरीदने का निर्देश भी दे दिया गया है।

    पीएमश्री स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू की गई है। विभागीय नियमों के तहत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। इसके लिए स्कूलों को बच्चों की संख्या के आधार पर राशि दी जा रही है

    • (ए) श्रेणी: 1 से 50 बच्चों वाले स्कूल को ₹12,633
    • (बी) श्रेणी: 51 से 150 बच्चों वाले स्कूल को ₹14,954
    • (सी) श्रेणी: 151 से 250 बच्चों वाले स्कूल को ₹16,082
    • (डी) श्रेणी: 250 से अधिक बच्चों वाले स्कूल को ₹27,838

    जिले में किसी भी पीएमश्री स्कूल में 50 से कम नामांकन नहीं है। छह स्कूल (बी श्रेणी) को कुल ₹89,725, 12 स्कूल (सी श्रेणी) को ₹1,92,984, और सात स्कूल (डी श्रेणी) को ₹1,94,871 की राशि दी जाएगी।

    अधिकारी ने बताया कि पीएमश्री योजना का लक्ष्य स्कूलों को आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना है। मध्याह्न भोजन योजना इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने और स्कूल नामांकन में सुधार लाने में मदद करेगी।

    Also Read : लातेहार में दो बड़े उग्रवादी नेताओं ने किया आत्मसमर्पण

    अंशु कुमारी एमडीएम किचन डिवाइस नालंदा नालंदा समाचार पीएमश्री योजना पीएमश्री स्कूल बच्चों का पोषण बिहार शिक्षा बिहारशरीफ बैंक खाते मध्याह्न भोजन योजना शिक्षा विभाग शिक्षा सुधार सरकारी योजना सरकारी स्कूल स्कूल नामांकन स्कूल बर्तन खरीद स्कूल विकास हाईस्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में JJMP के सब-जोनल कमांडर और एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी वोटों की गिनती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.