Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घाटशिला उपचुनाव : 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी वोटों की गिनती
    झारखंड

    घाटशिला उपचुनाव : 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी वोटों की गिनती

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read16
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटशिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई थी सीट

    यह उपचुनाव झामुमो के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के निधन के कारण खाली हुई सीट पर कराया गया। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल बनाए गए हैं और 20 राउंड में वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान से पहले पहुंचे सर्विस वोटों को भी मतगणना में शामिल किया जाएगा। ईवीएम मशीनें त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई हैं।

    भाजपा और झामुमो में कड़ा मुकाबला

    • घाटशिला सीट पर इस बार भाजपा और झामुमो के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
    • भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन मैदान में हैं।
    • झामुमो से दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।

    2024 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन ने इसी सीट से 98,356 वोट पाकर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट मिले थे।

    बड़े नेताओं की साख भी दांव पर

    यह उपचुनाव सिर्फ दो प्रत्याशियों की टक्कर नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की साख की परीक्षा भी माना जा रहा है।
    झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद प्रचार संभाला, वहीं भाजपा उम्मीदवार के लिए पांच पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी सभाएं कीं।

    घाटशिला सीट का चुनावी इतिहास

    • 2005 : कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू ने जीत दर्ज की।
    • 2009 : झामुमो के रामदास सोरेन विजयी रहे।
    • 2014 : भाजपा के लक्ष्मण टुडू ने सीट जीती।
    • 2019 : झामुमो के रामदास सोरेन ने दोबारा जीत दर्ज की।
    • 2024 : फिर से झामुमो के रामदास सोरेन जीते, भाजपा के बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर रहे।

    अब देखना यह है कि 14 नवंबर को जनता किसे चुनती है — झामुमो का जनाधार बरकरार रहता है या भाजपा फिर से घाटशिला सीट पर कब्जा करती है।

    Also Read : नालंदा के पीएमश्री स्कूलों में शुरू हुई बर्तन खरीद प्रक्रिया, छह विद्यालयों के खाते नहीं खुले

    14 नवंबर को होगी मतगणना 74.63% voter turnout in Ghatsila by-election counting to take place on November 14th; BJP and JMM face close contest Ghatshila by-election: Votes will be counted in 20 rounds at 15 tables. with reputations of senior leaders at stake घाटशिला उपचुनाव : 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी वोटों की गिनती घाटशिला उपचुनाव में 74.63% मतदान दिग्गज नेताओं की साख दांव पर भाजपा और झामुमो के बीच कांटे की टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनालंदा के पीएमश्री स्कूलों में एमडीएम की तैयारी तेज, बैंक खाता बनी बाधा
    Next Article विधायक कल्पना सोरेन को डॉ. तनुज खत्री ने भेंट की अपनी नई पुस्तक ‘टेलीकॉम सूनामी’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.