Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पीएमसीएच में नया ईएनटी वार्ड शुरू, अब नाक-कान-गले के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
    बिहार

    पीएमसीएच में नया ईएनटी वार्ड शुरू, अब नाक-कान-गले के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएमसीएच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) से एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। अब नाक, कान और गले की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा यहीं मिलेगी। मंगलवार को पीएमसीएच के नवनिर्मित विश्वस्तरीय भवन में 30 बेड वाले ईएनटी (ENT) विभाग के नए इंडोर वार्ड का शुभारंभ किया गया।

    इस वार्ड का उद्घाटन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आई.एस. ठाकुर और चर्म रोग विभाग की प्रमुख डॉ. अनुपमा सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद पहले ही दिन सात से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया।

    डॉ. ठाकुर ने बताया कि पहले ईएनटी वार्ड पुराने भवन में था, जिसे अब नए भवन में स्थानांतरित किया गया है ताकि मरीजों को साफ-सुथरा और आरामदायक माहौल मिल सके।

    नए वार्ड में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, एयर कंडीशनिंग, डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बेड मॉनिटर और वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यहां गले की गांठ, टेढ़ी नाक (DNS), कान के पर्दे में छेद जैसी बीमारियों का इलाज आधुनिक तकनीक से किया जाएगा।

    पीएमसीएच में हाल ही में मेडिसिन और स्किन विभाग के नए वार्ड भी शुरू किए गए हैं। साथ ही अस्पताल में 200 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा और डॉक्टरों व छात्रों के लिए नया लेक्चर हॉल भी तैयार किया गया है।

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन नई सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज और आराम मिलेगा। बिहार सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में पीएमसीएच को पूरी तरह विश्वस्तरीय अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए।

    अब नाक-कान-गले के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा पीएमसीएच में नया ईएनटी वार्ड शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफेसबुक से नहीं, वेबसाइटों से गायब होंगे ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ बटन
    Next Article देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.