Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा 51.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि मधुबनी जिले में सबसे कम 43.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष, 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 5 लाख 28 हजार 954 मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा भागलपुर है, जबकि सबसे बड़ी चैनपुर है। हिसुआ विधानसभा में सबसे अधिक 3,67,667 मतदाता हैं, वहीं मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574 मतदाता हैं।
जिलावार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक) :
- गया – 50.95%
- जमुई – 50.91%
- बांका – 50.07%
- कैमूर (भभुआ) – 49.89%
- पूर्णिया – 49.63%
- औरंगाबाद – 49.45%
- पश्चिम चंपारण – 48.91%
- कटिहार – 48.50%
- पूर्वी चंपारण – 48.01%
- शिवहर – 48.23%
- सुपौल – 48.22%
- अररिया – 46.87%
- जहानाबाद – 46.07%
- अरवल – 47.11%
- भागलपुर – 45.09%
- रोहतास – 45.19%
- सीतामढ़ी – 45.28%
- नवादा – 43.45%
- मधुबनी – 43.39%

चुनाव आयोग के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी।

Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान

