Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    झारखंड

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read29
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :   पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में फांसी की सजा पाए दो हार्डकोर नक्सली सुखलाल उर्फ प्रवीर मुर्मू और सनातन बास्की उर्फ ताला दा की मौत की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की सुनवाई आज पूरी हो गई। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

    सुखलाल मुर्मू की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने अपने पक्ष में दलीलें रखीं। हाईकोर्ट की खंडपीठ में दो जजों के बीच मतभेद है। जस्टिस संजय प्रसाद ने दोनों नक्सलियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा था और राज्य सरकार की अपील को स्वीकार किया था, जबकि जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए उन्हें बरी कर दिया। अब जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का फैसला बहुमत के आधार पर मान्य होगा।

    जस्टिस संजय प्रसाद ने अपने आदेश में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार के परिजनों को 2 करोड़ रुपये और पांच अन्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। इसके अलावा शहीद एसपी के पुत्र या पुत्री को डिप्टी एसपी/डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त करने और उम्र सीमा में छूट देने का भी आदेश दिया गया। अन्य पांच शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को उनके शिक्षा स्तर के अनुसार फोर्थ ग्रेड या क्लास 4 के पदों पर नियुक्ति का आदेश भी शामिल था।

    इस हत्याकांड की पृष्ठभूमि यह है कि 2 जुलाई 2013 को एसपी अमरजीत बलिहार चुनाव से जुड़ी बैठक में शामिल होने दुमका गए थे। लौटते समय काथीकुंड जंगल इलाके में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर घातक हमला किया। इस हमले में एसपी अमरजीत बलिहार और पांच अन्य पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

    निचली अदालत ने नवंबर 2018 में प्रवीर मुर्मू और सनातन बास्की को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की। जुलाई 2025 में झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में विभाजनात्मक फैसला दिया  एक जज ने फांसी की सजा को बनाए रखा, जबकि दूसरे जज ने अभियुक्तों को बरी कर दिया।

    एसपी अमरजीत बलिहार ह'त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी फैसला सुरक्षित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त
    Next Article बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

    October 9, 2026

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.