Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त
    झारखंड

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बोकारो से सटे तिलैया अंडरग्राउंड रेलवे क्रॉसिंग के पास हाथियों के झुंड ने दो युवकों को कुचलकर मार डाला। मृतकों की शिनाख्त प्रकाश महतो और चरकू महतो के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बीती देर रात किसी काम से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक हाथियों का झुंड उनके सामने आ गया। अंधेरा और जंगल का इलाका होने के कारण दोनों युवक भाग नहीं सके और हाथियों ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग को जानकारी दी। लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आगे बढ़ चुका था। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उसी इलाके के रहने वाले थे और अक्सर इसी रास्ते से अपने घर लौटते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की लगातार आवाजाही की शिकायतें कई दिनों से की जा रही थीं, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था, पर वन विभाग की टीम केवल औपचारिक कार्रवाई कर लौट जाती थी।

    ग्रामीणों का कहना है कि न तो इलाके में गश्त बढ़ाई गई और न ही किसी तरह की चेतावनी या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई। अब लोगों ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Also Read : दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ IED बम, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मुख्य साजिशकर्ता, एक गिरफ्तार

    Elephant havoc in Ramgarh: Two youths were crushed to death while crossing the forest Two youths returning to their village were crushed to death by a herd of elephants. villagers are angry against the forest department. गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश मौत रामगढ़ में हाथियों का कहर: जंगल पार करते वक्त दो युवकों को कुचलकर मार डाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ा खुलासा : दिल्ली कार ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ था IED बम
    Next Article एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.