Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने-अपने बूथों पर लंबी कतारों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक औसतन 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा 51.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि मधुबनी जिले में सबसे कम 43.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    चुनाव

    दूसरे चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष, 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 5 लाख 28 हजार 954 मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा भागलपुर है, जबकि सबसे बड़ी चैनपुर है। हिसुआ विधानसभा में सबसे अधिक 3,67,667 मतदाता हैं, वहीं मखदुमपुर में सबसे कम 2,47,574 मतदाता हैं।

    जिलावार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक) :

    • गया – 50.95%
    • जमुई – 50.91%
    • बांका – 50.07%
    • कैमूर (भभुआ) – 49.89%
    • पूर्णिया – 49.63%
    • औरंगाबाद – 49.45%
    • पश्चिम चंपारण – 48.91%
    • कटिहार – 48.50%
    • पूर्वी चंपारण – 48.01%
    • शिवहर – 48.23%
    • सुपौल – 48.22%
    • अररिया – 46.87%
    • जहानाबाद – 46.07%
    • अरवल – 47.11%
    • भागलपुर – 45.09%
    • रोहतास – 45.19%
    • सीतामढ़ी – 45.28%
    • नवादा – 43.45%
    • मधुबनी – 43.39%

    चुनाव

    चुनाव आयोग के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी।

    Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान

    Bihar Assembly Elections 2025: 47.62% voter turnout till 1 pm in the second phase Kishanganj has the highest voter turnout किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान शुरू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    Next Article घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: सुबह से ही शुरू हुई वोटिंग, 1 बजे तक 54% मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.