Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में अगले कुछ दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में होगी गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में अगले कुछ दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में होगी गिरावट

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 11 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छा सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। राज्य के मध्य, दक्षिणी, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

    रांची में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

    रांची में आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने की संभावना है। 9 नवंबर को न्यूनतम तापमान घटकर 11°C तक पहुंच सकता है। 10 और 11 नवंबर को अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 11°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह हल्की ठंड और दिन में सुहावना मौसम रहेगा।

    राज्य में नहीं होगी बारिश

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह और रात की ठंडक बढ़ गई है। दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 32.9°C और सबसे कम तापमान गुमला में 12.6°C रिकॉर्ड किया गया।

    उत्तर और मध्य झारखंड में तेजी से बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य झारखंड के जिलों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 31-32°C से घटकर 27-29°C तक और न्यूनतम तापमान 18°C से गिरकर 13-15°C तक पहुंच सकता है।

    रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में दिन का तापमान 25-26°C और रात का तापमान 11-13°C तक रहेगा। इससे सुबह और देर शाम ठंड बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में हल्का कुहासा छाने की संभावना है। सिंहभूम और सरायकेला में अधिकतम तापमान 28-29°C और न्यूनतम तापमान 12-13°C के आसपास रहेगा।

    Also Read : फर्जी ट्रेडिंग ऐप से उड़ा लिए 3.75 करोड़, झारखंड CID ने बंगाल से एक को दबोचा

    Dry weather will prevail in Jharkhand for the next few days temperature will drop झारखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना तापमान में होगी गिरावट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 08 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.