Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 11:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»…अंदर गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठाया लेकिन महिलाओं के लिए काम नहीं किया : नीतीश
    बिहार

    …अंदर गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठाया लेकिन महिलाओं के लिए काम नहीं किया : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    खगड़िया/सीतामढ़ी/शिवहर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महिलाओं के अधिकार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि अंदर (जेल) गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को गद्दी पर बैठा दिया लेकिन उस सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया।

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुमार ने खगड़िया जिले के परबत्ता और खगड़िया, सीतामढ़ी जिले के बेलसंड और शिवहर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “राजग से पहले के 15 साल की सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। अंदर गए तो पत्नी को गद्दी पर बैठा दिया लेकिन महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन, हमारी सरकार बनी तो हमने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इनके अलावा अनुसूचित जाति (एससी) को 12 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को एक प्रतिशत और अतिपिछड़ा वर्ग को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

    श्री कुमार ने कहा कि पहले की सरकार में नाम मात्र की महिला जनप्रतिनिधि होती थीं लेकिन आज हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ी है। सबको जन प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। सबकी इज्जत बढ़ी है और सबको सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वह तो हमेशा कहते रहे हैं जब महिला और पुरुष दोनों साथ मिलकर काम करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा। आज प्रगति पथ पर बिहार के निरंतर अग्रसर होने का सबसे बड़ा कारण हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का बढ़ना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए उनकी सरकार ने काफी काम किए है। जब महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरे देश में स्वयं सहायता समूह का गठन हो रहा था उस समय बिहार में ऐसा एक भी समूह नहीं था। जब राज्य में उनकी सरकार बनी तो उन्होंने विश्व बैेंक से ऋण लेकर जीविका समूह के नाम से स्वयं सहायता समूह का गठन कराया। आज इसकी संख्या 10 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के जीविका समूह की परिकल्पना इतनी कारगर रही कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने बिहार के इस मॉडल को अपनाया और पूरे देश में इसे आजीविका समूह का नाम दिया।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगाः पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान के घायल होने की सूचना
    Next Article बिहार चुनाव : दूसरे चरण के चुनाव में राजद, जदयू को अपनी सीटें सुरक्षित रखना चुनौती

    Related Posts

    बिहार

    डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत, सांसद संजय जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    September 23, 2025
    बिहार

    झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 14 सीटों पर दावेदारी पेश की…

    September 22, 2025
    बिहार

    खेसारी लाल और तेजस्वी यादव ने बिहार के शक्तिपीठों और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की…

    September 22, 2025
    Latest Posts

    रांची में 10 हजार दुकानों की बिजली कटने का खतरा, दुर्गा पूजा पर अंधेरे की आशंका

    September 23, 2025

     DIC डॉ. सन्याल ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, रांची रेफर पर जताई नाराज़गी

    September 23, 2025

    शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती

    September 23, 2025

    डीजल घोटाले पर गरमाई सियासत, सांसद संजय जायसवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    September 23, 2025

    नवरात्रि का दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलती है साधना और संयम की शक्ति

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.