Giridih : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के लोहपिट्टी गांव में मंगलवार सुबह छठ पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के लिए तालाब में गया 12 वर्षीय बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मिर्जागंज निवासी बच्चे के रूप में हुई है, जो अपने नाना धूमडी साव के घर लोहपिट्टी गांव में छठ मनाने आया था। बताया जाता है कि सुबह छठ अर्घ्य की तैयारी के दौरान बच्चा गांव के लच्छो अहरी तालाब में नहाने गया था। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। बच्चे की मां और नानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांववालों ने बताया कि यह अहरी काफी गहरी है और पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Also Read : शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट
Also Read : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
Also Read : गिरिडीह में छठ महापर्व का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
Also Read : ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

