Bokaro : बोकारो जिले में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल सवार को रौंद दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बोकारो शहर के बालीडीह थाना के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोकारो से रांची की ओर जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और दोनों को रौंदते हुए फरार हो गया।
घायलों में रेलवे कर्मचारी प्रदीप राम और बालीडीह के रहने वाले सीके दुबे शामिल हैं। प्रदीप राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मामले की सूचना पाकर बालीडीह थाना की टीम घटनास्थल पर भेजी और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार की तलाश में आसपास के टोल प्लाजा और अन्य थाना क्षेत्रों से संपर्क कर रही है।
Also Read : झारखंड में दीवाली पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट, ग्रीन पटाखों पर जोर
Also Read : MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, सोना ₹1,32,000 और चांदी ₹1,70,000 के पार
Also Read : शेयर बाजार : अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से वैश्विक दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट फिर रिकवरी
Also Read : H-1B वीजा फीस पर अमेरिका में घमासान, यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप प्रशासन को दी कोर्ट में चुनौती
Also Read : झारखंड में दिवाली-छठ पर साफ मौसम की उम्मीद… जानें आज का हाल
Also Read : क्रिकेट में नया फॉर्मेट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लॉन्च : टेस्ट की गहराई और टी20 की रफ्तार का मिश्रण