Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिकेट में नया फॉर्मेट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लॉन्च : टेस्ट की गहराई और टी20 की रफ्तार का मिश्रण
    खेल-सिनेमा

    क्रिकेट में नया फॉर्मेट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ लॉन्च : टेस्ट की गहराई और टी20 की रफ्तार का मिश्रण

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read118
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रिकेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : क्रिकेट जगत में अब एक नया दौर शुरू होने वाला है। टेस्ट, वनडे और टी20 के अलावा ‘द हंड्रेड’ और टी10 जैसे फॉर्मेट पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब चौथा अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ आ गया है। यह फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट की रणनीति और धैर्य को टी20 की तेजी और रोमांच के साथ जोड़ता है। इसका अनावरण हाल ही में हुआ है और यह खासतौर पर युवा खिलाड़ियों (13-19 साल) के लिए है। पहला सीजन जनवरी 2026 में भारत में शुरू होगा।

    दिग्गजों की सलाहकार समिति में ये नाम

    इस नए फॉर्मेट को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर क्लाइव लॉयड, भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का साथ मिला है। वे सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। भारतीय उद्यमी गौरव बहिरवानी ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व सीईओ माइकल फोर्डम के साथ मिलकर इसे शुरू किया है। एबी डिविलियर्स ने कहा, “यह फॉर्मेट क्रिकेट की परंपराओं का सम्मान करता है और युवाओं को नई राह दिखाता है।”

    कैसा होगा टेस्ट ट्वेंटी का फॉर्मेट?

    • मैच की लंबाई : एक दिन में 80 ओवर का मैच, जिसमें प्रत्येक टीम को दो-दो इनिंग्स (20-20 ओवर) खेलनी होंगी। स्कोर अगली इनिंग में आगे बढ़ेगा।
    • इंटरवल : चार छोटे ब्रेक, ताकि मैच तेज रफ्तार से चले।
    • फॉलोऑन नियम : अगर पहली इनिंग में कोई टीम 75 रन से ज्यादा पीछे रह जाती है, तो उसे फॉलोऑन खेलना पड़ेगा।
    • गेंद का रंग : रेड बॉल से खेला जाएगा, सफेद कपड़ों में।
    • परिणाम : जीत, हार, टाई या ड्रॉ संभव, जैसे टेस्ट में।
    • खिलाड़ी : 96 युवा लड़के हिस्सा लेंगे। शुरुआती सीजन में 6 टीमें (3 भारतीय शहरों और 3 अंतरराष्ट्रीय : दुबई, लंदन, अमेरिका)।
    • चयन प्रक्रिया : एआई तकनीक से वीडियो विश्लेषण और डेटा के आधार पर। टॉप 300 खिलाड़ी नीलामी पूल में आएंगे।
    • दर्शक सुविधा : 13-19 साल के लड़कों को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री।

    यह फॉर्मेट युवाओं को क्रिकेट के पारंपरिक और आधुनिक दोनों रूप सिखाएगा। आयोजक कहते हैं कि यह मौजूदा सिस्टम को मजबूत करेगा, न कि चुनौती देगा। क्रिकेट प्रेमी इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं।

    Also Read : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक नहीं बनी बात, पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन

    New cricket format 'Test Twenty' launched: A blend of Test depth and T20 speed क्रिकेट में नया फॉर्मेट 'टेस्ट ट्वेंटी' लॉन्च : टेस्ट की गहराई और टी20 की रफ्तार का मिश्रण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन में सीट बंटवारे पर अब तक नहीं बनी बात, पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन
    Next Article घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन और बाबूलाल सोरेन आज करेंगे नामांकन, होगी कड़ी टक्कर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.