Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ग्रीन पटाखों को मिली सीमित मंजूरी
    देश

    दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ग्रीन पटाखों को मिली सीमित मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2025Updated:October 15, 2025No Comments2 Mins Read12
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रीम कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दे दी है। लेकिन ये मंजूरी कुछ शर्तों के साथ दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि सिर्फ NEERI (नेशनल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) द्वारा प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की इजाजत होगी।

    ग्रीन पटाखे जलाने का समय भी तय

    कोर्ट ने कहा है कि लोग सुबह 6 से 7 बजे और रात को 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जला सकेंगे। इस तय समय के बाहर पटाखे फोड़ना मना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि यह छूट सिर्फ 21 अक्टूबर तक ही है। इसके बाद ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से प्रतिबंध लागू रहेगा।

    बाहरी पटाखों की नहीं मिलेगी इजाजत

    दिल्ली-एनसीआर में बाहर से लाए गए पटाखों पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही, कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर नकली पटाखे बेचे या जलाए गए तो विक्रेताओं और निर्माताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

    कोर्ट ने पुलिस को गश्ती दल बनाने के निर्देश दिए हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि बाजार में सिर्फ QR कोड वाले ग्रीन पटाखे ही बिकें। यह कोड वेबसाइट पर अपलोड होंगे ताकि उनकी असली पहचान की जा सके।

    ग्रीन पटाखों की बिक्री केवल प्रमाणित कंपनियों द्वारा तय किए गए स्थानों से ही की जा सकेगी। CJI बीआर गवई ने कहा कि हमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना एक संतुलित रास्ता अपनाना होगा। इसलिए सीमित समय और शर्तों के साथ यह छूट दी जा रही है।

     

    NCR न्यूज NEERI QR कोड पटाखे एनवायरनमेंटल नियम गश्ती दल ग्रीन पटाखा अनुमति ग्रीन पटाखे त्योहार नियम दिल्ली एनसीआर दिल्ली पटाखा बिक्री दिवाली 2025 दिवाली पटाखा नियम नकली पटाखे पटाखा नियम 2025 पटाखा विक्रेता पटाखों पर प्रतिबंध पर्यावरण संरक्षण पुलिस निगरानी प्रमाणित पटाखे लाइसेंस रद्द सीजेआई बीआर गवई सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट आदेश. सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन हिंदी समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘कुछ ताकतवर आने वाला है’… Apple लॉन्च करने जा रहा कुछ तगड़ा
    Next Article छपरा में CISF बस को ट्रक ने मा’री टक्कर, 25 जवान जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.