Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य-सह-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचे। दोनों ने विनोद पांडेय की माता जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने विनोद कुमार पांडेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और उनका ढांढ़स बंधाया। मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद विधायक कल्पना सोरेन ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मालूम हो कि 12 अक्टूबर 2025 को श्री विनोद कुमार पांडेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था। वे अपने पीछे चार बेटों और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
Also Read : तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव

Also Read : जमशेदपुर में नदी किनारे वारदात की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद…
Also Read : हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक
Also Read : बेटियों के भविष्य के लिए फायदेमंद है सुकन्या समृद्धि योजना, मिल रहा तीन गुना रिटर्न और टैक्स में छूट