Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव
    जोहार ब्रेकिंग

    तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read60
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजप्रताप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज होते ही राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने सोमवार को अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस घोषणा के साथ ही तेजप्रताप ने साफ कर दिया कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे — वही सीट, जहां से उन्होंने 2015 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और पहली बार विधायक बने थे। तेजप्रताप यादव ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि यह चुनाव “जनता की आवाज़ और युवाओं के सम्मान” का चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता को एक साफ-सुथरा और ईमानदार विकल्प देने जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, तेजप्रताप यादव की पहली सूची में कई युवा चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें छात्र राजनीति से जुड़े कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से सक्रिय युवा शामिल हैं। पार्टी का फोकस साफ है— नई सोच, नई राजनीति और युवाओं की ताकत को आगे लाना। सूची में खास तौर पर मनेर विधानसभा सीट पर ध्यान आकर्षित कर रही है। इस सीट से शंकर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। यह वही सीट है, जहां से आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र लगातार चुनाव जीतते आए हैं। तेजप्रताप ने पहले ही इशारा किया था कि वे मनेर से आरजेडी उम्मीदवार को चुनौती देंगे। उन्होंने कहा था कि, “हम मनेर से ऐसा उम्मीदवार देंगे जो भाई वीरेंद्र को हराकर जनता की सच्ची आवाज बनेगा।”

    तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “जनशक्ति जनता दल बिहार की राजनीति में नई शुरुआत करने जा रही है। अब जनता को दो ही विकल्प नहीं मिलेंगे, बल्कि तीसरा विकल्प भी मजबूती से सामने आएगा — जो भ्रष्टाचार से मुक्त और जनता के मुद्दों पर केंद्रित होगा।”

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेजप्रताप यादव की यह रणनीति खासतौर पर युवा मतदाताओं और आरजेडी से नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की है। उन्होंने हाल के महीनों में सोशल मीडिया और जनसभाओं के ज़रिए अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश की है। जनशक्ति जनता दल की ओर से जल्द ही दूसरी सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि अगली सूची में महिला उम्मीदवारों और पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    Also Read : लोहरदगा के युवक की केरल में चाकू मा’रकर ह’त्या

    Tej Pratap Yadav released the first list of 21 Janshakti Janata Dal candidates will himself contest from Mahua. खुद लड़ेंगे महुआ से चुनाव तेजप्रताप यादव ने जारी की जनशक्ति जनता दल के 21 उम्मीदवारों की पहली सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नदी किनारे वारदात की साजिश रचते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद…
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने विनोद पांडेय की मां के निधन पर जताया दुख, घर पहुंच दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.