Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधायक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा के स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद हल-बैल लेकर लेपो रोड पर उतर आए। उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से नगर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान सड़कों की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित किया।

    विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर बने गड्डों के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बारिश के मौसम में सड़कों की स्थिति और बिगड़ गई थी, जो अब भी खराब बनी हुई है।

    विधायक ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कर (टैक्स) चुकाती है, लेकिन उसे टूटी सड़कों, धूल और कीचड़ का सामना करना पड़ता है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेंगे।

    Also Read : बेटियों के भविष्य के लिए फायदेमंद है सुकन्या समृद्धि योजना, मिल रहा तीन गुना रिटर्न और टैक्स में छूट

    Also Read : झारखंड में दो वर्षीय बी.एड धारकों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश पर लगाई रोक

    MLA took to the streets with plough and oxen to protest against the poor condition of roads in Hazaribagh. विधायक हजारीबाग में सड़कों की बदहाली के विरोध में हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेटियों के भविष्य के लिए फायदेमंद है सुकन्या समृद्धि योजना, मिल रहा तीन गुना रिटर्न और टैक्स में छूट
    Next Article लोहरदगा के युवक की केरल में चाकू मा’रकर ह’त्या

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.