Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दीपावली और छठ पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    दीपावली और छठ पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीजीपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी दीपावली और छठ महापर्व को लेकर झारखंड पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय, रांची में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य के सभी एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी जिलों में 24×7 नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रमुख निर्देश

    डीजीपी ने धनतेरस और दीपावली के दौरान चोरी व छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बाजारों में नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) करने का आदेश दिया। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) की तैनाती करने को कहा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाटों, नदियों, तालाबों और डैमों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सादे लिवास में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी जिलों में अवैध शराब और ड्रग्स के कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा।

    चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ समन्वय पर बल

    बैठक में डीजीपी ने सभी एसपी को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों में चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ नियमित बैठकें करें और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि रिहायशी इलाकों में आवासीय कल्याण समितियों का गठन किया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

    सीसीटीवी और सत्यापन को लेकर निर्देश

    डीजीपी ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे अपने मकान, प्रतिष्ठान और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन अवश्य कराएं और सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। साथ ही, सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे बैंक, एटीएम, भीड़-भाड़ वाले बाजार और वाहन पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी लगाने की दिशा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिलकर कार्रवाई करें।

    बैठक में शामिल अधिकारी और पदाधिकारी

    बैठक में आईजी प्रोविजन श्री पटेल मयुर कनैयालाल, डीआईजी (वि.ता.) श्री चौथे मनोज रतन, डीआईजी कोल्हान श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी विशाखा श्री अरबिंद कुमार सहित राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण लोहिया, उपाध्यक्ष श्री राम बंगड़, सचिव श्री रोहित अग्रवाल, संयुक्त सचिव श्री नवजोत अलंग रूबल, संयुक्त सचिव श्री रोहित पोद्दार और कोषाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक के अंत में डीजीपी ने कहा कि त्योहारों के समय पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता में भरोसा और सुरक्षा की भावना जगाना भी उतना ही जरूरी है। झारखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, और त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

    Also Read : सीएम हेमंत सोरेन ने विनोद पांडेय की मां के निधन पर जताया दुख, घर पहुंच दी श्रद्धांजलि

    DGP issued strict instructions Jharkhand Police alert to maintain peace and order during Diwali and Chhath festival डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश दीपावली और छठ पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने विनोद पांडेय की मां के निधन पर जताया दुख, घर पहुंच दी श्रद्धांजलि
    Next Article जामताड़ा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी अपनाने का आह्वान, अन्नपूर्णा देवी ने कहा: भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया…

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.