Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर के सभी घाटों और जलाशयों में सफाई, मरम्मती और प्रकाश व्यवस्था को लेकर युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, जिसमें 74 तालाबों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।

    श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रशासक सुशांत गौरव

    बैठक में प्रशासक ने साफ कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना निगम की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों की सफाई इतनी बेहतर हो कि “पहुंच पथ पर एक भी कंकड़ नजर न आए।”

    सफाई और मरम्मती कार्यों पर जोर

    स्वच्छता शाखा को जेसीबी, सुपर सकर मशीन, पोकलेन और वीड हार्वेस्टिंग मशीन का उपयोग कर फिसलन, काई और गंदगी हटाने का निर्देश दिया गया है। घाटों पर फिटकरी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा, ताकि जल स्वच्छ बना रहे। वहीं अस्थायी घाटों का समतलीकरण और मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।

    प्रकाश और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    विद्युत शाखा को सभी घाटों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था करने, खराब पथ-बत्तियों को ठीक करने और अस्थायी फ्लड लाइट लगाने के निर्देश मिले हैं। इनफोर्समेंट शाखा घाटों पर रात्रि गश्त, ऑन-स्पॉट फाइन और कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

    श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं होंगी बेहतर

    नगर निगम द्वारा सभी तालाबों पर मजबूत बैरीकेटिंग, अस्थायी चेंजिंग रूम, और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई की जाएगी। हर घर से कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि सड़कों पर कोई गंदगी न दिखे।

    बैठक में शामिल रहे अधिकारी

    बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, स्वच्छता शाखा व विद्युत शाखा की टीमें मौजूद रहीं।

    Also Read : बैंक खाते से उड़ा लिए थे 10.75 लाख, गुमला पुलिस ने मणिपुर से आरोपी को दबोचा

    74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी Ranchi Municipal Corporation busy preparing for Chhath festival review of 74 ponds completed छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान
    Next Article जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.