Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी रामबली यादव की गुमशुदगी की गुत्थी आखिरकार हत्या में बदल गई। उनके बेटे राहुल यादव ने जब पिता से महीनों तक संपर्क न होने की शिकायत की, तो पुलिस ने जांच शुरू की। राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी सौतेली मां चम्पा देवी उर्फ चम्पा उरांव ने फोन पर कहा था कि वह और रामबली यादव काम करने केलिए केरल जा रहे हैं। वहां पुराना नंबर काम नहीं करेगा। नया नंबर लेकर दूंगी तक कॉल करना। इस बीच अपने पापा को फोन करने की केशिश भी मत करना। लेकिन जब राहुल गांव पहुंचे, तो चम्पा का घर बंद मिला। संदेह बढ़ने पर उन्होंने बीते सात अक्टूबर को थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

    जमीन बेचने के पैसों पर विवाद से रचा गया मर्डर प्लान

    जांच के दौरान पुलिस को चम्पा देवी की गतिविधि संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने चम्पा देवी और उसके एक भतीजे विष्णु उरांव को उठा लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर चम्पा और उसके रिश्तेदार विष्णु उरांव ने सनसनीखेज खुलासा किया। दोनों ने बताया कि रामबली यादव ने जमीन बेचकर मिले पैसे पत्नी को नहीं दिए, बल्कि अपनी पहली पत्नी और उसके घरवालों को भेज दिए। इसी विवाद में चम्पा ने अपने साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी।

    कुएं में फेंका शव, जेसीबी से डलवा दिया मिट्टी

    हत्या के बाद शव को चम्पा देवी के खेत में बने कुएं में फेंक दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए जेसीबी से कुएं को भरवा दिया गया।
    पुलिस ने चम्पा देवी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेजा।

    48 घंटे में केस सुलझा, छह  पुलिस के शिकंजे में

    पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 48 घंटे में कुल 6 अभियुक्तों को धर दबोचा है। पुलिस ने चम्पा देवी उर्फ चम्पा उरांव, विष्णु उरांव, विकास उरांव और आशिष कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिग लड़कों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो बाइक भी बरामद की हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/pol.mp4

    Also Read : छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    but the second wife gave him a horrific death; six arrested. He sold his land and sent the money to his first wife छह धराये जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी
    Next Article बकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.