Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बैंक खाते से उड़ा लिए थे 10.75 लाख, गुमला पुलिस ने मणिपुर से आरोपी को दबोचा
    झारखंड

    बैंक खाते से उड़ा लिए थे 10.75 लाख, गुमला पुलिस ने मणिपुर से आरोपी को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla:  जिले की पुलिस ने 10.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक आरोपी को मणिपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लुकराम दिनेश मेतई (उम्र 19 वर्ष), पिता जुकाराम देवान मेतई, निवासी खरासोन गाला लेकई, थाना लामलाई, जिला इंफाल पूर्व, मणिपुर के रूप में हुई है।

    यह कार्रवाई गुमला के अम्बेडकर नगर निवासी अमरूदिन खान की शिकायत के बाद की गई। खान ने गुमला थाना में आवेदन देकर बताया था कि उसके एचडीएफसी बैंक के खातों से 8.45 लाख रुपये की ठगी हुई है। जांच में पता चला कि कुल 10.75 लाख रुपये मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक, लालालोन ब्रांच के एक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें एसडीपीओ गुमला, थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम वर्मा और सशस्त्र बल शामिल थे। इस टीम ने मणिपुर जाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

    आरोपी ने 11 सितंबर 2025 को अपने नाम के चेक से आठ लाख रुपये यूको बैंक खाते से निकाले थे। पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने 9 अक्टूबर 2025 को उसे इंफाल कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर गुमला लाकर जेल भेज दिया।

    गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन, एक बाइक, तीन एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की पासबुक-चेकबुक, सीसीटीवी फुटेज और 245 रुपये नकद बरामद किए हैं।

    एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव 2025 : डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट…

    IT एक्ट इंफाल ऑनलाइन फ्रॉड गुमला केस गुमला पुलिस गुमला समाचार झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड बैंक फ्रॉड मणिपुर गिरफ्तारी यूको बैंक लुकराम दिनेश मेतई साइबर क्राइम झारखंड साइबर ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को दबोचा, पिस्टल और बम बरामद
    Next Article चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.