Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घाटशिला उपचुनाव 2025 : डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट…
    झारखंड

    घाटशिला उपचुनाव 2025 : डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट…

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की दिशा में शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जिले के जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल (C-VIGIL) कंट्रोल रूम और एमसीएमसी (Media Certification and Monitoring Committee) कोषांग का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने चुनाव संबंधी शिकायतों की प्राप्ति, पंजीकरण और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत या सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि C-VIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सत्यापन उपरांत कार्रवाई की रिपोर्ट तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही, आम नागरिकों को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एमसीएमसी टीम को निर्देश दिया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली राजनीतिक प्रचार सामग्रियों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी विज्ञापन को प्रमाणीकरण के बिना प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए। साथ ही सभी शिकायतों, स्वीकृतियों और अनुमोदन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने के निर्देश भी दिए गए।

    इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएसपी सीसीआर, सहायक प्रभारी पदाधिकारी अल्का पन्ना, सुजीत बारी, अंकित कुमार सिंह (सहायक प्रभारी, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग) सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

    Also read:घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश…

    Alka Tiwari will be the new State Election Commissioner of Jharkhand CVIGIL App DC Karn Satyarthi District Administration fair election Ghatshila By-Election 2025 Jamshedpur News Jharkhand Election MCMC Monitoring SSP Piyush Pandey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस वाली पटाखा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई…
    Next Article लातेहार पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को दबोचा, पिस्टल और बम बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.