Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस वाली पटाखा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई…
    झारखंड

    बोकारो में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस वाली पटाखा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई…

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read23
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : दीपावली के मद्देनजर बोकारो प्रशासन ने बिना लाइसेंस के संचालित होने वाली पटाखा दुकानों पर सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास और बेरमो (तेनुघाट) के अनुमंडल पदाधिकारियों को जिले की सभी पटाखा दुकानों की सघन जांच का निर्देश दिया है।

    जांच में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी दुकान सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस के बिना संचालित न हो। रिहायशी क्षेत्रों या गैरकानूनी रूप से पटाखा बेचने वाली दुकानों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    पिछले वर्षों में कई हादसे हुए हैं। 2024 में गरगा पुल और बी.एस. सिटी क्षेत्र में पटाखा दुकानों में आग लगी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। इसी वर्ष 10 मार्च 2025 को गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के गोदरमाना में बिना लाइसेंस संचालित पटाखा दुकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

    दीपावली 2025 के अवसर पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। विस्फोटक नियमावली, 2008 के नियम 84 के तहत अस्थायी लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। आवेदन AE-5 प्रपत्र में भरकर निर्धारित शुल्क, दो हाल की पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड की प्रति और स्वप्रमाणित शपथ पत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।

    अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी आवेदनों की स्थल जांच कर तीन दिन के भीतर जिला कार्यालय को प्रतिवेदन और अनुशंसाओं सहित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है। केवल सुरक्षित, खुले और गैर-आवासीय क्षेत्रों में ही दुकानों को अनुमति दी जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पटाखा बाजारों में फायर सेफ्टी दल और उपकरणों की जांच भी की जाएगी, ताकि दीपावली सुरक्षित तरीके से मनाई जा सके।

    Accident Prevention Ajay Nath Jha Bermo Bokaro Chas District Administration Diwali 2025 Explosives rules Fire Safety Firecracker shops Inspection legal action public safety Temporary license Unlicensed Shops
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 39वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता संपन्न, एनके एरिया बना ओवरऑल चैंपियन
    Next Article घाटशिला उपचुनाव 2025 : डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा, निष्पक्ष मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट…

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.