Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 12:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गांधी मैदान में आज धूमधाम से होगा रावण दहन, जलाया जाएगा 80 फीट ऊंचा पुतला
    बिहार

    गांधी मैदान में आज धूमधाम से होगा रावण दहन, जलाया जाएगा 80 फीट ऊंचा पुतला

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 2, 2025Updated:October 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दशहरे के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गुरुवार शाम रावण दहन का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बार 80 फीट ऊंचे रावण, 75 फीट के मेघनाद और 70 फीट के कुंभकरण के पुतलों को जलाया जाएगा। इन पुतलों को राजस्थानी और साउथ इंडियन स्टाइल के फ्यूजन में तैयार किया गया है। आगरा के 15 कारीगरों ने इनका निर्माण किया है। पुतलों को सीधा रखने के लिए अंदर लोहे के पाइप की सीढ़ी लगाई गई है, ताकि वे न गिरें। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

    इको-फ्रेंडली आतिशबाजी और विशेष व्यवस्था

    रावण दहन समिति के चेयरमैन कमल नोपानी ने बताया कि इस बार आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल आतिशबाजी होगी, जिससे प्रदूषण न फैले। समारोह का बजट 35 लाख रुपये है, जिसमें 5 लाख रुपये के पटाखों से पुतले जलेंगे। बारिश की आशंका को देखते हुए पुतलों पर क्लियर वार्निश चढ़ाया गया है, ताकि पानी बह जाए। रावण को नजदीक जाकर आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिमोट दबाते ही धीरे-धीरे रावण जलने लगेगा। दहन के दौरान रावण की आंखों से अंगारे निकलेंगे और कानों व कंधों से रंगीन धुआं छूटेगा।

    गांधी मैदान के सभी 12 गेट दर्शकों के लिए खुले रहेंगे, ताकि लोग आराम से रावण दहन देख सकें। आम जनता का प्रवेश गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8, 10 और 12 से होगा, जबकि मीडिया का प्रवेश गेट नंबर 13 से होगा।

    सुरक्षा और सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम

    व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 49 स्थानों पर 103 दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। 128 सीसीटीवी कैमरे, 10 वाच टावर, 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (संपर्क: 0612-2219810/2219234), एक अस्थायी कंट्रोल रूम और एक अस्थायी थाना सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से निगरानी होगी। वाच टावरों पर पुलिस, सिविल डिफेंस के कर्मी और मुख्य गेटों पर एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। तीन क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

    रोशनी के लिए 136 एलईडी मेटल लाइट, 229 पोल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। मेडिकल सुविधा के तहत 9 एम्बुलेंस, मेडिकल टीमें और पास के अस्पतालों में इमरजेंसी कंट्रोल रूम तैयार हैं। लोगों के प्रवेश-निकास के लिए 13 गेटों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

    Also Read : दशहरा 2025 : आज मनाया जा रहा है विजयादशमी का पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

    Patna today. An 80 feet tall Ravana will be burnt in Patna. Patna News. Ravana Dahan will be held with great pomp in Gandhi Maidan पटना के गांधी मैदान में आज धूमधाम से होगा रावण दहन पटना न्यूज पटना में 80 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरा पर भव्य रावण दहन की तैयारी पूरी
    Next Article झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    बिहार

    CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    October 2, 2025
    क्राइम

    स्वर्ण व्यवसायी की नृशंस ह’त्या, NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी

    October 2, 2025
    बिहार

    Bihar SIR 2025: अंतिम मतदाता सूची जारी, 7.3 करोड़ वोटर शामिल…

    September 30, 2025
    Latest Posts

    हरियाणा महिला एवं बाल विकास में निकली भर्ती, ऑफलाइन करें आवेदन

    October 2, 2025

    गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मुनव्वर फारूकी की ह’त्या की थी साजिश

    October 2, 2025

    विजयादशमी पर CM हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा “सत्य की हमेशा होती है जीत”

    October 2, 2025

    CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    October 2, 2025

    तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.