Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»दशहरा 2025 : आज मनाया जा रहा है विजयादशमी का पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
    धर्म/ज्योतिष

    दशहरा 2025 : आज मनाया जा रहा है विजयादशमी का पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दशहरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : देशभर में गुरुवार को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकेश रावण का वध किया था, जिसके कारण इसे विजयादशमी कहा जाता है। इसके साथ ही माता कात्यायनी दुर्गा ने महिषासुर का वध भी इसी दिन किया था।

    दशहरे की परंपराएं

    दशहरे के दिन रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा है, जो बुराई के अंत का प्रतीक है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि नीलकंठ पक्षी को देखना इस दिन शुभ होता है, क्योंकि इसे भगवान शिव का रूप माना जाता है।

    दशहरे का शुभ मुहूर्त :

    पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7:01 बजे शुरू हुई और 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे समाप्त होगी।

    • शस्त्र पूजन मुहूर्त : दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक
    • पूजन मुहूर्त : दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक
    • वाहन खरीदने का मुहूर्त : सुबह 10:41 बजे से दोपहर 1:39 बजे तक
    • रावण दहन मुहूर्त : प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद)

    दशहरे की कथाएं

    महिषासुर वध : पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता कात्यायनी दुर्गा ने देवताओं के अनुरोध पर महिषासुर का वध किया था। इसके बाद से ही यह पर्व विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है।

    राम-रावण युद्ध : वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने आश्विन प्रतिपदा से नवमी तक आदिशक्ति की उपासना की और दशमी को रावण का वध किया। इस जीत को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है।

    पांडवों की जीत : कथाओं के अनुसार, इसी दिन पांडवों का अज्ञातवास समाप्त हुआ था। उन्होंने शमी वृक्ष से अपने शस्त्र उठाकर कौरव सेना पर विजय प्राप्त की थी।

    Also Read : PM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    Dussehra Dussehra 2025 Dussehra 2025: The festival of Vijayadashami is being celebrated today Dussehra: Symbol of the victory of good over evil the festival of Vijayadashami दशहरा दशहरा : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा 2025 दशहरा 2025 : आज मनाया जा रहा है विजयादशमी का पर्व विजयादशमी का पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
    Next Article रांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरा पर भव्य रावण दहन की तैयारी पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    झारखंड

    वट सावित्री पूजा पर श्रद्धा का सैलाब, पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

    May 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.