Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs WI टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान, 15 सदस्यीय टीम घोषित
    खेल-सिनेमा

    IND vs WI टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल कप्तान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान, 15 सदस्यीय टीम घोषित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। नियमित उपकप्तान ऋषभ पंत चोट के कारण अभी फिट नहीं हैं। गुरुवार (25 सितंबर 2025) को दुबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BCCI ने टीम का ऐलान किया।

    भारतीय टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल,  वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और नारायण जगदीसन।

    मैचों का शेड्यूल

    • पहला टेस्ट : 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में।
    • दूसरा टेस्ट : 10 अक्टूबर से दिल्ली में।

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा

    यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज तीन हार के साथ छठे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी। यह भारत की इस WTC साइकिल की पहली घरेलू सीरीज है, जबकि वेस्टइंडीज की विदेशी सीरीज।

    टीम में बड़े बदलाव

    • ऋषभ पंत की अनुपस्थिति : चोटिल पंत के स्थान पर ध्रुव जुरेल मुख्य विकेटकीपर होंगे। जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट में विकेटकीपिंग की थी।
    • एन जगदीसन बैकअप : ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले एन जगदीसन को बैकअप विकेटकीपर चुना गया है।
    • नए चेहरे : नीतीश रेड्डी (आंध्र प्रदेश) और देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) को मौका मिला। पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 रन की पारी खेली थी।
    • ड्रॉप हुए खिलाड़ी : करुण नायर, शार्दुल ठाकुर और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर किया गया।

    सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा, “हमें उम्मीद है कि पंत नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।”

    7 साल बाद वेस्टइंडीज की भारत में वापसी

    वेस्टइंडीज 7 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी। 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था। वेस्टइंडीज की टीम में रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, शाई होप, एंडरसन फिलिप, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन शामिल हैं।

    Also Read : नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी पीना सही या गलत? जानें नियम और स्वास्थ्य सलाह

    15 सदस्यीय टीम घोषित 15-member squad announced IND vs WI Test series IND vs WI Test Series: Shubman Gill named captain IND vs WI टेस्ट सीरीज IND vs WI टेस्ट सीरीज : शुभमन गिल कप्तान IND vs WI टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान India vs West Indies India vs West Indies Test series Indian team announced for IND vs WI Test series Indian team announced for India vs West Indies Test series Ravindra Jadeja vice-captain Shubman Gill named captain for India vs West Indies Test series भारत बनाम वेस्टइंडीज भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान रवींद्र जडेजा उपकप्तान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं में फंसे हाथियों का हुआ रेस्क्यू, 6 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने निकाला
    Next Article बिहार चुनाव 2025 : धर्मेंद्र प्रधान बने प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव मौर्य सह-प्रभारी नियुक्त

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.