Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 8:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव : पहले चरण का चुनाव तय करेगा मांझी के ‘सियासी नाव’ की चाल
    बिहार

    बिहार चुनाव : पहले चरण का चुनाव तय करेगा मांझी के ‘सियासी नाव’ की चाल

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहारे राज्य के सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) इस चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में शामिल है। मांझी ने एक बार फिर सत्ता तक पहुंचने के लिए जदयू के साथ गठबंधन किया है। जदयू ने मांझी को सात सीटें दी हैं, जिसमें छह सीटों पर प्रथम चरण में ही चुनाव होना है।

    मांझी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें दो ऐसी सीटें भी हैं, जिसमें उनके दामाद और समधिन चुनावी मुकाबले में ताल ठोंक रहे हैं। ऐसे में बिहार के 28 अक्टूबर को होने वाले प्रथम चरण का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

    इस चुनाव में राजग में शामिल चार दलों भाजपा, जदयू, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हम हैं। इसमें जदयू ने अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें ‘हम’ को दी है, वहीं भाजपा ने अपने हिस्से आई 121 सीटों में से 11 सीटें वीआईपी को दी है।

    ‘हम’ के हिस्से आई सीटें टिकारी, इमामगंज, बाराचट्टी, मखदुमपुर, सिकंदरा, कसबा और कुटुंबा हैं। पिछले चुनाव में ‘हम’ को केवल एक सीटें मिली थी, जिसमें मांझी खुद इमामगंज से विधानसभा अध्यक्ष रहे उदय नाारायण चौधरी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस चुनाव में भी मांझी एक बार फिर इमामगंज से चुनावी मैदान में हैं और उनका मुकाबला चौधरी से ही होगा।

    इस चुनाव में मांझी ने बाराचट्टी सीट से अपनी समधिन ज्योति देवी और मखदुमपुर सीट से अपने दामाद देवेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में मांझी मखदुमपुर से चुनाव हार गए थे। देवेंद्र कुमार के खिलाफ राजद से सतीश दास चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि लोजपा ने यहां रानी कुमारी को और बहुजन समाज पार्टी ब्यासमुनि दास को प्रत्याशी बनाया है।

    ‘हम’ के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी बाराचट्टी से मांझी ने अपनी समधिन ज्योति देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ राजद ने अपने निवर्तमान विधायक समता देवी को फिर से यहां का प्रत्ययाशी बनाया है। बाराचट्टी से लोजपा ने रेणुका देवी को जबकि बसपा ने रीता देवी को प्रत्याशी बनाया है।

    इसके अलावे ‘हम’ ने कुटुंबा से श्रवण भुईंयां, कसबा से राजेंद्र यादव, सिकन्दरा से प्रफुल्ल मांझी, टेकारी से अनिल कुमार को प्रत्याशी बनाया है। ‘हम’ के हिस्से आई सात सीटों में से कसबा सीट को छोड़कर सभी छह सीटों पर प्रथम चरण में मतदान होना है, यही कारण है कि मांझी के लिए प्रथम चरण का मतदान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा।

    Bihar Assembly Elections bihar assembly elections 2020 bihar elections breaking news in hindi chief minister nitish kumar first phase election fixed former chief minister jitan ram manjhi hindi news manjhi\s political boat moves news in hindi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बिजली करंट से युवक की मौत, आठ दिन पूर्व दादा का हुआ था निधन
    Next Article शोध में खुलासा, आधुनिक खेती में नाइट्रस ऑक्साइड का अंधाधुंध इस्तेमाल जलवायु के लिए खतरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार कैबिनेट विस्तार : पीएम मोदी की मौजूदगी में मंत्री ले रहे शपथ… देखें LIVE

    May 7, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे की धूम, खुशबू बनीं बेस्ट मदर

    May 10, 2026

    पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

    May 10, 2026

    थानेदार का महिला पुलिसकर्मी के साथ तस्वीर वायरल, गिरी गाज

    May 10, 2026

    झारखंड के कारोबारी से 8.52 करोड़ की साइबर ठगी, CID ने यूपी से एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    SSC GD परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का खेल, 6 अभ्यर्थियों को रांची पुलिस ने दबोचा

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.